---Advertisement---

ईशान खट्टर स्टारर Pippa trailer की 5 बड़ी हाईलाइट्स, जिसने इस वॉर ड्रामा फिल्म के लिए बढ़ाई सभी की एक्साइटमेंट

Pippa Trailer: प्राइम वीडियो ने हाल में ईशान खट्टर स्टारर 'पिप्पा' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी किया था, जो एक रोमांचक वॉर फिल्म है जिसने दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 3, 2023 4:32 अपराह्न

Pippa Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Pippa Trailer: प्राइम वीडियो ने हाल में ईशान खट्टर स्टारर ‘पिप्पा’ का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी किया था, जो एक रोमांचक वॉर फिल्म है जिसने दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने के लिए मजबूर कर दिया है। यह सिनेमाई अनुभव पीटी-76 एम्फीबियस वॉर टैंक से इंस्पायर है, जिसे ‘पिप्पा’ नाम दिया गया है, और कैप्टन बलराम मेहता की जीवन यात्रा का अनुसरण करता है, जो एक वॉर हीरो की एक अनकही कहानी है। फिल्म में ईशान कैप्टन बलराम मेहता के किरदार मैं हैं जिन्होंने 45 कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन के रूप में काम किया है। जैसा कि ट्रेलर इस आकर्षक वॉर ड्रामा की झलक देता है, ट्रेलर की 5 हाईलाइट्स पर नजर डालते हैं जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।

  1. 1970 के दशक में भारतीय सेना की एक झलक
    1970 के दशक में वापस ले जाते हुए ट्रेलर एक अहम मिशन के लिए 45 कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन को इकट्ठा होते के झलक पेश करता हैं। पूर्व प्रधान मंत्री की ऐतिहासिक घोषणा, भारतीय हवाई क्षेत्रों पर पाकिस्तान के हमले का संकेत, युद्ध के लिए मंच तैयार करता है। यह सीन न केवल गहरी देशभक्ति जगाता है, बल्कि राष्ट्र के लिए हमारे सच्चे नायकों के बलिदान की याद भी दिलाता है।
  2. द लेजेंडरी वॉर टैंक
    फिल्म का टाइटल, ‘पिप्पा’, पीटी-76 को समर्पित है, एक एम्फीबियस वॉर टैंक जिसे पंजाबी सैनिक प्यार से ‘पिप्पा’ कहते हैं, यह एक खाली घी के डिब्बे के समान है जो पानी में आसानी से तैरता है। ये वॉर टैंक भारतीय सेना के द्वारा संघर्ष के दौरान इस्तेमाल किया गया था और ये वॉर में अधिक ताकत और सुरक्षा के लिए था, जिसे उस समय की सिचुएशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था।
  3. ईशान का उल्लेखनीय परिवर्तन
    ईशान द्वारा वास्तविक जीवन के वॉर हीरो कैप्टन बलराम मेहता का किरदार निभाना एक उल्लेखनीय परिवर्तन है, जो मिलिट्री अटायर, प्रामाणिक तौर-तरीकों और देशभक्ति की अटूट भावना से भरे हैं। उनका प्रदर्शन प्रेरित करने का वादा करता है और उनके अभिनय कौशल के एक नए पहलू को उजागर करता है। एक आर्मी ऑफिसर के रूप में दूसरे देश को आज़ाद कराने के लिए उनका मिशन एक असली हीरो के सार को फिर से परिभाषित करता है, और एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनता है।
  4. शानदार स्टार कास्ट
    फिल्म में ईशान, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेनयुली और सोनी राजदान सहित कई प्रभावशाली कलाकार हैं। कलाकारों की यह टोली न केवल फिल्म की अपील को बढ़ाती है, बल्कि कहानी की प्रामाणिकता भी जोड़ती है, जिससे दर्शक किरदारों के साथ गहराई से जुड़ने में सक्षम होते हैं।
  5. ए.आर. रहमान का दीवाना कर देने वाला स्कोर
    ए.आर. के संगीत और ट्रेलर में प्रभावित करने वाले विजुअल्स के बीच के जादुई सहयोग से इम्प्रेस होने के लिए तैयार रहिए। ये संगीत यात्रा पूरी तरह से किरदारों के इमोशन्स, मोटिवेशन्स और कहानी के विकास को सही तरीके से पेश करती है, जिससे दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

तो कैलेंडर्स में 10 नवंबर मार्क कर लें जब ‘पिप्पा’ का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा। इस दिवाली वीकेंड इस यादगार वॉर ड्रामा को देखना न भूलें, यह एक ऐसा अनुभव है जिसे आप संजोकर रखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026