Aamir Khan: 25 साल पहले इंडस्ट्री में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जो आज भी लोगों के जुबान पर ली जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘लगान’ की जिसमें आमिर खान की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें उनके निर्देशन कोई और नहीं बल्कि आशुतोष गोवारिकर थे। इस सबके बीच अब कहा जा रहा है कि एक बार फिर दोनों ने हाथ मिलाया है। क्या आपको पता है आशुतोष गोवारिकर ऐसे फिल्ममेकर थे जिनकी वजह से शाहरुख खान और आमिर खान साथ दिखे थे। जी हां, उनकी एक फिल्म जिसका जिक्र भले ही अब ना हो रहा हो लेकिन इसने इतिहास दर्ज किया था।
Aamir Khan आशुतोष गोवारिकर लगान के बाद इस खास प्रोजेक्ट में दिखेंगे साथ
जहां तक बात करें आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान की तो कहा जा रहा है की लगान के बाद उन्हें एक बार फिर साथ में देखा जाएगा। जहां क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले लाला अमरनाथ की जिंदगी को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी। इस इमोशनल बायोपिक को देखने के लिए निश्चित तौर पर फैंस इंतजार करेंगे। रिपोर्ट की यह फिल्म अपने आखिरी स्टेज पर है और सितंबर से इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। हालांकि हम इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की करते हैं। कहा जा रहा है कि 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के आधार पर तैयार की गई है।
इस फिल्म में आशुतोष गोवारिकर ने शाहरुख खान और आमिर खान को किया था कास्ट
जहां तक बात करें आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी की तो लगान के अलावा भी वह साथ काम कर चुके हैं जिसका जिक्र लोग नहीं करते हैं। हम बात कर रहे हैं 1993 में रिलीज होने वाली पहला नशा फिल्म की जो आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी थी। इसमें दीपक तिजोरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में कैमियो में शाहरुख खान और आमिर खान को साथ देखा गया था। यह पहली दफा था जब दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर पाए थे। उनका यह कैमियो काफी धमाकेदार हुआ था।
इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं आशुतोष गोवारिकर
बात करें आशुतोष गोवारिकर की तो उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्वदेश तो आमिर खान के साथ लगान और ऋतिक रोशन के साथ जोधा अकबर बनाया था जो काफी हिट रही लेकिन लंबे समय के बाद वह कुछ धमाकेदार लेकर आ रहे हैं।
आमिर खान की आने वाली फिल्में
ऐसे में आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर को साथ देखना लोगों के लिए दिलचस्प हो सकता है। बात करें मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तो बहुत जल्द वह 3 ईडियट्स 2 में नजर आने वाले हैं जिसमें विक्की कौशल, शर्मन जोशी, आर माधवन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
