Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया और सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलकियां चर्चा में है। वीडियो देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस बातें बनाने में पीछे नहीं है लेकिन इस दौरान बेटे और बेटी के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां आमिर खान के अलावा जुनैद खान के अलावा क्रिकेटर इरफान पठान भी दिखाई दे रहे हैं। 61 वर्षीय एक्टर के जन्मदिन के वीडियो पर फैंस मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं जो काफी मजेदार है।
क्या रहा आमिर खान के जन्मदिन के जश्न में खास
#AamirKhan celebrates his birthday with #GauriSpratt #IraKhan #ReenaDutta #KiranRao #JunaidKhan and Azad pic.twitter.com/WgNx9iHvCf
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) March 14, 2026
आमिर खान के इस वीडियो की बात करें तो यहां देख सकते हैं कि पहले इरा खान बर्थडे कैंडल जलाती हैं और इस दौरान उनके बेटे जुनैद खान और किरण राव के बेटे भी नजर आ रहे हैं। वहीं आमिर खान हर किसी को केक खिलाते हुए नजर आते हैं तो वहीं गौरी स्प्राट के चेहरे की मुस्कुराहट इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे को किस कदर एंजॉय कर रही है। लोग इस पर जमकर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं और कमेंट में आमिर खान के लिए क्रेज़ी देख रहे हैं।
Aamir Khan के जन्मदिन पर क्यों चटकारे ले रहे लोग
वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन को देखने के बाद आमिर खान के एक फैन ने लिखा काफी पारिवारिक माहौल। एक ने कहा दोनों वाइफ दोनों वाइफ के बच्चे और फिर यह गर्लफ्रेंड सबको जबरदस्त मेंटेन कर रहा। एक यूजर ने कहा गजब कॉमेडी चल रही है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है
किस फिल्म में नजर आए थी आमिर खान
जहां तक बात करें आमिर खान के फिल्म की तो वह हाल ही में ‘सितारों जमीन पर’ नजर आए थे। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब होते हैं।
