क्या ‘दंगल’ रिकॉर्डधारी Aamir Khan को आई ‘धुरंधर 2’ पसंद, जानें रिव्यू में शॉकिंग प्रतिक्रिया जिसने मचा दी हलचल

Aamir Khan: गल एक्टर ने रणवीर सिंह की धुरंधर को देखने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ कैसा कहा जो चर्चा में है। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने बाकी स्टार्स को भी टैग किया है। जानिए पूरी खबर।

Aamir Khan

Photo Credit- Google Aamir Khan

Aamir Khan: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के फैंस की लिस्ट में अब एक और नाम शुमार हो गया है जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल की गद्दी पर बैठे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आमिर खान की जिन्होंने आदित्य धर को टैग करते हुए उनकी फिल्म की तारीफ की है। अपनी आवाज बुलंद करते हुए फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो चर्चा में है। बीते दिन जब आमिर खान से धुरंधर 2 को लेकर पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि अब तक यह फिल्म नहीं देखी है लेकिन अब उन्होंने इस पर अपना रिव्यू दिया है।

Aamir Khan को कैसी लगी धुरंधर 2

आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ने धुरंधर के पोस्टर को शेयर करते हुए आदित्य धर, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर माधवन को टैग करते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने लिखा “धुरंधर: द रिवेंज की पूरी टीम को दिल से बधाई! आपके पैशन, विज़न और कड़ी मेहनत ने सच में ऑडियंस को छू लिया है।” इस छोटे से नोट में निश्चित तौर पर आमिर खान ने अपने दिल की बात को बयां करते हैं कि आखिर उन्हें धुरंधर 2 कैसी लगी है।

धुरंधर 2 ना देखने की बात कर क्या बोले थे आमिर खान

जहां बीते दिन जब आमिर खान से धुरंधर 2 को लेकर पूछा गया था तब उन्होंने कहा था, “मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैं फिल्म की सिर्फ तारीफें सुन रहा हूं। धुरंधर 1 और अब धुरंधर 2। दोनों फिल्मों ने बहुत अच्छा काम किया है और टीम को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” अब ऐसे में कमाई के मामले में दंगल की गद्दी पर बैठे हुए आमिर खान से तारीफ सुनना निश्चित तौर पर बड़ी बात है। फिल्हाल बॉलीवुड के बहुत कम सितारे हैं जिन्होंने आदित्य धर की फिल्म को लेकर टिप्पणी की है।

जहां तक बात करें रणवीर सिंह की फिल्म की तो भारत में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं मूवी विशेषज्ञों की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह आमिर खान के दंगल को वर्ल्डवाइड पस्त कर सकती है।

 

 

Exit mobile version