---Advertisement---

25 साल की दोस्ती के बाद गौरी स्प्रैट में मिला Aamir Khan को सच्चा प्यार, दोनों एक्स वाइफ को लेकर ये क्या बोले 3 इडियट्स स्टार

Aamir Khan: जहां एक तरफ बेटे जुनैद खान की फिल्म के प्रमोशन में एक्टर जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं अपनी एक्स पत्नियों को लेकर क्या सोचते हैं एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2026 10:58 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 29, 2026 3:12 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बीते कुछ दिनों से अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सबके बीच उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गोरी स्प्रैट को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सुर्खियों में हैं। 60 वर्ष के आमिर खान ने गौरी को अपनी जिंदगी का प्यार बताया और कहा कि अब जाकर उन्हें लगता है कि वह पूरे हुए हैं। वहीं इस सबके अलावा 3 इडियट्स एक्टर ने अपनी दोनों एक्स वाइफ को लेकर भी बात करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं गर्लफ्रेंड और पहली पत्नियों को लेकर किस तरह से मुखर हुए आमिर खान चर्चा में हैं।

गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर क्या बोले Aamir Khan

दरअसल आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए कहा कि मैं बहुत लकी हूं कि मैं गौरी से मिला और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बहुत अच्छी हैं। मुझे उनके साथ सुकून महसूस होता है। हालांकि एक्स-वाइव्स किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था लेकिन चीजें ठीक नहीं हुईं। मुझे लगा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि गौरी मेरी ज़िंदगी में आईं। हम साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है अब मैं जाकर मुकम्मल हुआ हूं।”

जिंदगी की गलतियों पर आमिर खान का क्या है रुख

इसके अलावा आमिर खान ने आगे कहा कि “हर इंसान अपनी ज़िंदगी में गलतियां करता है, कोई भी परफेक्ट नहीं होता। अगर आप अपनी गलतियों को समझते हैं और मानते हैं तो इससे आप छोटे नहीं हो जाते। मैं भी अपनी ज़िंदगी और गलतियों से सीख रहा हूं। मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि उन्हें न दोहराऊं और मैं एक इंसान और एक एक्टर के तौर पर आगे बढ़ रहा हूं।”

आमिर खान की पर्सनल जिंदगी रही है खास

गौरतलब है कि बीते साल जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने गौरी से लोगों की मुलाकात करवाई थी और उन्होंने बताया था कि वे एक दूसरे को 25 साल से जानते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि उनके साथ एक्टर को शादीशुदा की फीलिंग्स आती है। आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी और 2002 में दोनों का तलाक हो गया। उनके बच्चे इरा खान और जुनैद खान है। उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और 2021 में वे अलग हो गए उनका एक बेटा आज़ाद भी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान ने बीते दिन 3 ईडियट्स 2 की घोषणा कर दी है तो इसके अलावा फिलवाल वह अपने बेटे जुनैद खान की एक दिन पर फोकस कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026

Alia Bhatt

जून 24, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5

जून 24, 2026

Tamannaah Bhatia

जून 24, 2026