---Advertisement---

Aamir Khan ने एक्स वाइफ के बच्चों और प्रेमिका के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, देख लोगों ने लिए मजे ‘बहुत पारिवारिक माहौल’

Aamir Khan: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के जन्मदिन पर सेलिब्रेशन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है जहां उनकी गर्लफ्रेंड ही नही उनके बेटे और बेटी भी नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2026 12:55 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया और सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलकियां चर्चा में है। वीडियो देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस बातें बनाने में पीछे नहीं है लेकिन इस दौरान बेटे और बेटी के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां आमिर खान के अलावा जुनैद खान के अलावा क्रिकेटर इरफान पठान भी दिखाई दे रहे हैं। 61 वर्षीय एक्टर के जन्मदिन के वीडियो पर फैंस मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं जो काफी मजेदार है।

क्या रहा आमिर खान के जन्मदिन के जश्न में खास

आमिर खान के इस वीडियो की बात करें तो यहां देख सकते हैं कि पहले इरा खान बर्थडे कैंडल जलाती हैं और इस दौरान उनके बेटे जुनैद खान और किरण राव के बेटे भी नजर आ रहे हैं। वहीं आमिर खान हर किसी को केक खिलाते हुए नजर आते हैं तो वहीं गौरी स्प्राट के चेहरे की मुस्कुराहट इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे को किस कदर एंजॉय कर रही है। लोग इस पर जमकर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं और कमेंट में आमिर खान के लिए क्रेज़ी देख रहे हैं।

Aamir Khan के जन्मदिन पर क्यों चटकारे ले रहे लोग

वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन को देखने के बाद आमिर खान के एक फैन ने लिखा काफी पारिवारिक माहौल। एक ने कहा दोनों वाइफ दोनों वाइफ के बच्चे और फिर यह गर्लफ्रेंड सबको जबरदस्त मेंटेन कर रहा। एक यूजर ने कहा गजब कॉमेडी चल रही है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है

किस फिल्म में नजर आए थी आमिर खान

जहां तक बात करें आमिर खान के फिल्म की तो वह हाल ही में ‘सितारों जमीन पर’ नजर आए थे। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब होते हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026