---Advertisement---

आने वाले 10 साल में दमदार फिल्में देने के लिए तैयार हैं Aamir Khan! मगर तीसरी शादी पर ये क्या कह गए गजनी स्टार?

Aamir Khan: आमिर खान ने की आने वाले साल में कई दमदार फिल्मों को करने की घोषणा, तीसरी शादी को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2024 2:30 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान रिया चक्रवर्ती के शो चैप्टर 2 में पहुंचे और इस दौरान अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि वह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में चैप्टर 2 की शुरुआत की है और आने वाले 10 से 11 साल में वह कई बेहतरीन फिल्में देंगे और अपने काम में 100% देने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद उन्हें सीख मिली है और उन्हें अपनी एक्टिंग पर काम करना होगा। इसके अलावा तीसरी शादी को लेकर भी एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

लाल सिंह चड्ढा की असफलता की वजह

इस दौरान लाल सिंह चड्ढा की नाकामयाबी को लेकर आमिर खान ने खुद को जिम्मेदार बताया और कहा कि उन्हें अपनी एक्टिंग पर काम करने की जरूरत है। यह उनकी कमजोरी है की फिल्म फ्लॉप हुई। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। गौरतलब है कि करीना कपूर के साथ लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस गई थी जिसकी वजह से एक्टर ने अपने काम से ब्रेक ले लिया।

खास होने वाली है Aamir Khan की फिल्म

हालांकि लंबे समय के बाद एक बार फिर वह इंडस्ट्री में वापस आ गए हैं और बहुत जल्द उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होने वाली है। आमिर के अलावा फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और दर्शील सफारी भी हैं। रिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि यह फिल्म काफी खास होने वाली है क्योंकि इसमें उन्होंने वह सब कुछ किया है जो वह पहले नहीं किए थे इस दौरान वह हैं कि मैं 59 साल का हूं और मैं चाहता हूं कि 10 से 11 साल जब तक मैं 70 का हो जाऊं तब तक काफी फिल्में कर लूं।”

तीसरी शादी को लेकर आमिर ने कहीं ये बात

इस दौरान रिया चक्रवर्ती उनसे तीसरी शादी को लेकर सवाल करती है तो इस पर वह कहती हैं कि “मैं 59 साल का हो गया हूं तो मुश्किल लग रहा है क्योंकि मेरे पास कई रिश्ते हैं और मेरी दो शादी पहले से असफल रही है। मेरे पास कई रिश्ते हैं जिसके लिए मैं समय दे रहा हूं।” किरण राव के साथ तलाक के बाद आमिर खान का नाम फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026