---Advertisement---

Aamir Khan: ‘Unreal Obsession…’ Shah Rukh Khan की फिल्म Swades को ‘बोरिंग’ कहकर बुरे फंसे Sitaare Zameen Par एक्टर! Reddit यूजर्स ने लगाई क्लास

Aamir Khan: शाहरुख खान की स्वदेस को लेकर सितारे जमीन पर एक्टर आमिर खान ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रेडिट पर यूजर्स का कहना है कि आमिर SRK से पंगे लेते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2025 1:09 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: आमिर खान फिलहाल अपनी चर्चित फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में लगे हुए हैं और इस दौरान एक के बाद एक इंटरव्यू उनका वायरल हो रहा है। वहीं इस सबके बीच zoom के साथ इंटरव्यू में उन्होंने Shah Rukh Khan की स्वदेस को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो चर्चा में है। दरअसल इस दौरान Aamir Khan ने इस बात का खुलासा किया कि पहले यह फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें यह फिल्म काफी बोरिंग लगी थी जिसकी वजह से उन्होंने मना कर दिया। Sitaare Zameen Par एक्टर अपने इस चौका देने वाले बयान को लेकर चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

शाहरुख खान की Swades को लेकर ये क्या बोल गए आमिर खान

Aamir Khan, सलमान खान हो या फिर Shah Rukh Khan तीनों ही खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन उनके बीच की तकरार की हमेशा ही अफवाहें उड़ती है। इस सबके बीच शाहरुख खान की स्वदेस को लेकर टिप्पणी करना आमिर खान के लिए भारी पड़ गया है और किंग खान फैंस फटकार लगाने में पीछे नहीं है। रेडिट पर शेयर किए गए इस वीडियो में zoom इंटरव्यू के दौरान आमिर यह कहते हुए नजर आते हैं कि मैंने स्वदेस को ना कहा क्योंकि मेरे को बहुत बोरिंग लगी थी।

Swadesको Sitaare Zameen Par एक्टर Aamir Khan ने बोरिंग कहकर किया मना

सितारे जमीन पर एक्टर आगे कहते हैं कि “मैंने आशु को को बोला था जब उसने मुझे कहानी सुनाई थी जब हम लोग लगान बना रहे थे। उस समय पर उसका नाम कावेरी अम्मा था उसने मुझे कहानी सुनाई थी और मुझे बहुत पसंद आई थी। उसने कहा कि लगन के बाद हम यह बनाएंगे। लगान जब खत्म हुई तब जब आशु के साथ राइटर बैठे जब उसकी कहानी बनकर तैयार हुई तो मैनें आशु के कहा कि अरे यार 3 घंटे का नरेशन मैं बोर हो गया हूं।”

आमिर खान ने नहीं देखी शाहरुख की स्वदेस

Sitaare Zameen Par एक्टर Aamir Khan Swades को लेकर कहते हैं, “मैं आशु को कहा कि अगर तुम कोई भी अच्छी भी चीज कह रहे हो लेकिन 3 घंटे में कह रहे हो तो किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। बाकी का तो नहीं पता लेकिन मैं बोर हो गया हूं। आमिर खान यह भी कहते हैं कि मैंने अभी तक स्वदेस देखी नहीं है शायद उसने बदलाव किया होगा अच्छी बनी होगी मुझे नहीं पता लोगों को शाहरुख का काम उसमें खास पसंद आया मैंने यह नोट किया था। फिर भी मैंने देखी नहीं।”

आमिर खान पर भड़के Shah Rukh Khan के फैंस

Aamir Khan के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “खुद करता तो ऑस्करवर्दी कहता। इस उम्र में भी इतनी कड़वाहट।” तो एक ने कहा मैंने स्वदेस कल देखा थोड़ी स्लो है लेकिन यह बेस्ट मूवी है और शाहरुख की बेस्ट परफॉर्मेंस एक ने कहा मामू और उसका कभी ना खत्म होने वाला शाहरुख के साथ जलन। एक यूजर ने कहा यह शाहरुख से एक साइड वर्बल वार करता है अनरियल ऑब्सेशन तो एक ने कहा मैं Swades को लगान से ज्यादा पसंद करता हूं।

गौरतलब है कि आशुतोष गोवारिकर ही आमिर खान की लगान और शाहरुख खान की स्वदेस के निर्देशक थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सितारे जमीन पर से आमिर 20 जून को सिनेमाघरों में गरदा उड़ाने आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026