---Advertisement---

61 साल के Aamir Khan कब कर रहे हैं गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी, जानिए तारीख से लेकर वेन्यू और मेहमान तक लेटेस्ट अपडेट

Aamir Khan: तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट, बहुत जल्द गौरी के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने जाहिर तौर पर लोगों के बीच सनसनी मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2026 6:21 अपराह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan: बॉलीवुड की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां बहुत जल्द इंडस्ट्री में एक बड़ी शादी होने वाली है। हम बात कर रहे हैं। आमिर खान की जो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को एक मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है आमिर जो गौरी के साथ रिलेशनशिप को लेकर पिछले लंबे समय से सुर्खियों में है वह उनसे शादी करने वाले हैं। जब यह खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। 61 साल के आमिर खान की तीसरी शादी होने वाली है। आइए जानते हैं आखिर कब हो रही है यह शादी।

आखिर कब होने वाली है आमिर खान की शादी

Aamir feels ‘complete’ with Gauri, though relationship with Reena Dutta, Kiran Rao was equally deep
byu/falconwantspies inBollyBlindsNGossip

फिल्म फेयर ने एक्सक्लूसिव इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ इंटीमेट सेरेमनी में 5 जुलाई को शादी करने के लिए तैयार है। यह आयोजन पूरी तरह से प्राइवेट होने वाला है। इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर यह शादी होने वाली है।

कहां होगी शादी और क्या होगी मेहमाननवाजी

पहले से दो शादी कर चुके आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 5 जुलाई को होने वाली शादी मिस्टर परफेक्शनिस्ट के घर पर होने वाली है। जी हां, यह सिंपल एक रजिस्टर मैरिज होने वाला है जहां सिर्फ दोनों फैमिली मौजूद रहने वाली है। इसके साथ उनके कुछ करीबियों की मौजूदगी हो सकती है लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कब से गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रह रहे हैं आमिर खान 

आमिर खान कोई मेहमानवाजी नहीं कर रहे क्योंकि उनकी शादी पूरी तरह से प्राइवेट होने वाली है। जहां इंडस्ट्री के लोग नहीं दिखाई देंगे। रजिस्टर्ड मैरिज करने के लिए तैयार एक्टर लगभग 1 साल से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रह रहे हैं।

Aamir Khan की शादीशुदा जिंदगी क्यों रही है विवादों में

बता दें कि आमिर खान की शादी पहले रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं जुनैद और इरा। 1986 से 2002 तक कपल साथ रहे थे। वहीं बाद में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने किरण राव के साथ 2005 में शादी कर ली थी उनसे उनका बेटा आजाद है लेकिन उनकी शादी नहीं चली और वे 2021 में अपने रास्ते अलग कर लिए। बीते साल आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aishwarya Rai Bachchan

जून 3, 2026

Shahid Kapoor

जून 3, 2026

Janhvi Kapoor

जून 3, 2026

Ranveer Singh

जून 3, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12

जून 3, 2026

Kangana Ranaut

जून 3, 2026