Aamna Sharif and Amaal Malik: हाल ही में अमाल मलिक और आमना शरीफ का गाना ‘मोहब्बत’ रिलीज हुआ था और फैंस उसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच अमाल और आमना को एक बार फिर स्पॉट किया गया और दोनों कैमरे पर जमकर पोज देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमना और अमाल एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों पैपराजी के सामने जमकर मस्ती करते हैं। वहीं अमाल शाहरुख खान के आईकॉनिक पोज को देते हुए नजर आते हैं। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो सुर्खियों में है।
‘मोहब्बत’ सॉन्ग के बाद Aamna Sharif और Amaal Malik पर चढ़ा मस्ती का रंग, कैमरे पर पोज देते आए नजर
