---Advertisement---

Aasha Singh Jaiswal ने शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ दी ये 5 बड़ी हिट फिल्में, एक्ट्रेस की मौत से बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका

Aasha Singh Jaiswal: बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा सिंह जायसवाल का निधन 22 अगस्त 2026 को हो गया है। उनके जाने से भारतीय फिल्म जगत को बड़ा झटका लगा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 24, 2026 12:14 अपराह्न

Aasha Singh Jaiswal
Follow Us
---Advertisement---

Aasha Singh Jaiswal: आशा सिंह जायसवाल भले ही पंच तत्वों में विलीन हो गई हे, लेकिन उनके द्वारा किया गया काम फैंस भूल नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें, मीना कुमारी कि नकल करके बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अलग पहचान बनाने वाली आशा सिंह जायसवाल का निधन हो गया। एक्ट्रेस की मौत 83 साल की उम्र में कैसे हुई परिवार ने इसकी खास जानकारी नहीं दी। लेकिन उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर भावुक करने वाला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, उनकी मां एक बेहद कर्मठ और मजबूत महिला थीं और वे मृत्यु को दुख नहीं, बल्कि परम आनंद की ओर एक यात्रा मानती थीं। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त 2026 को सुबह मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। आशा सिंह जायसवाल बॉलीवुड का एक बहुत ही बड़ा नाम थीं। उन्होंने शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ काम किया और कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

Aasha Singh Jaiswal ने शाहरुख खान के था इस हिट मूवी में काम

आशा सिंह जायसवाल ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में की हैं। शाहरुख खान और बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘बाजीगर’ में आशा सिंह जायसवाल का अहम रोल था।

आशा सिंह जायसवाल अजय देवगन के साथ इस हिट फिल्म में दिखीं

आशा बॉलीवुड की एक और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘दीवानगी’ में भी नजर आयी थीं। इस मूवी में एक्टर
अजय देवगन, अक्षय खन्ना और उर्मिला मातोंडकर थे। ये एक हिट मूवी साबित हुई थी।

अक्षय कुमार के साथ इस मूवी में नजर आयीं

आशा सिंह जायसवाल अक्षय कुमार के साथ साल 1993 में आयी ‘कायदा कानून’ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। ये एक एक्शन ड्रामी फिल्म थी। जिसे फैंस का खूब सारा प्यार मिला।

विद्या बालन और अली फजल की फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में आशा ने किया रोल 

एक्ट्रेस विद्या बालन और अली फज़ल की फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में भी दिख चुकी हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। जिसे फैंस ने खू ब प्यार दिया था।

 एक्टर गोविंदा के साथ भी काम कर चुकी हैं  आशा सिंह जायसवाल

इसके साथ ही एक्ट्रेस नें गोविंदा, शिल्पा शेट्टी और सोनाली बेंद्रे के साथ ‘आग’ फिल्म में भी काम किया था। ये एक एक्शन ड्रामा मूवी थी। जिसे ऑडियंस ने खूब प्यार दिया।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40

सितम्बर 16, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 16, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 33

सितम्बर 16, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12

सितम्बर 16, 2026

Salman Khan

सितम्बर 16, 2026

CM Thalapathy Vijay

सितम्बर 16, 2026