‘बुढ़िया को क्यों डेट करेगा जब 25 साल की…’ Abhishek Bachchan Aishwarya Rai मामले में घुसे KRK, Nimrat Kaur को लेकर हुए बेबाक

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai (Credit- Google)

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: यह सच है कि फिलहाल सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के रिश्ते को लेकर लोग काफी बातें बना रहे हैं। जब से निम्रत कौर (Nimrat Kaur) की इस मामले में एंट्री हुई है तब से ट्रोलर्स को मानो मौका मिल गया है। यह खबर आई कि दसवीं एक्ट्रेस निम्रत की वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन हुई हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन इस सबके बीच केआरके (KRK) यानि कमाल राशिद खान ने अभिषेक बच्चन को सपोर्ट करते हुए कहा कि वह 42 साल की बुढ़िया को क्यों डेट करेगा जब उसे 25 साल की लड़की मिल सकती है।

Abhishek Bachchan मामले में Nimrat Kaur को लेकर ये क्या कह गए KRK

केआरके अपने अजीबोगरीब ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते पर मुखर होकर निमृत कौर को निशाने पर लेते हुए नजर आए। कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देने में माहिर केआरके ने लिखा, “वह सारी मीडिया वाले नासमझ हैं जो सोचते हैं कि अभिषेक बच्चन निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं। अभी 42 साल की बुढ़िया को क्यों डेट करेगा जबकि वह 25 साल की लड़की को कभी भी डेट कर सकता है।” इस कमेंट को देख सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

KRK के पोस्ट करने को लेकर यूजर्स लगा रहे लताड़

https://twitter.com/real_the89128/status/1855879820250362238

इस पर एक यूजर ने लिखा, “भाई उसकी मर्जी किसी को भी डेट करें तुम्हें उससे क्या।” तो एक ने लिखा, “नाम भी बात ही दो।” तो दूसरे ने कहा अभिषेक बच्चन भी 48 साल का है तो 42 साल वाली को बुढ़िया कहने के लिए गट्स चाहिए। एक ने लिखा, “अगर वह 42 साल में बूढ़ी है तो तुम ग्रैंडपा हो 49 में।” सोशल मीडिया पर केआरके के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan को लेकर बनाई जा रही खूब बातें

जहां तक बात करें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते की तो दोनों की तलाक की खबरें पिछले लंबे समय से सुर्खियों में है। हालांकि इसके बारे में कोई भी तरह की बात आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है लेकिन लोगों के बीच अपवाहों का दौर लगातार जारी है। इसपर तरह-तरह की बातें बनाई जा रही है।इस बारे में खुद निम्रत कौर ने कहा कि “वह चाहे कुछ भी बोल ले लोग नहीं मानने वाले इसलिए वह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version