---Advertisement---

Abhishek Bachchan धुरंधर की तारीफ करते हुए ये क्या कह गए, ‘किंग’ एक्टर ने बॉलीवुड और कोरियन इंडस्ट्री की कर दी तुलना

Abhishek Bachchan: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर चौतरफा क्रेज देखा जा रहा है लेकिन इस सबके बीच अभिषेक बच्चन ने जो कहा वह चर्चा में है। आइए जानते हैं डिटेल्स जहां कोरियाई इंडस्ट्री से तुलना करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Bachchan: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर चौतरफा बवाल मचा है और फिल्म ने कमाई के मामले में जो असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाया है वह हर किसी को हैरान कर रहा है। धुरंधर 2 आने से पहले सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर रणवीर सिंह का दबदबा देखा गया है। इस सबके बीच अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने इसे लेकर जो कहा वह चर्चा में है। धुरंधर की तारीफ में अभिषेक बच्चन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जहां रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ करते हुए कोरियन इंडस्ट्री से तुलना की।

धुरंधर की तारीफ करते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर क्या बोल गए Abhishek Bachchan

ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में बात करते हुए अभिषेक बच्चन कहते हैं कि “भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया भर के सबसे बड़े इंडस्ट्री में से एक है जहां संख्याएं रुझान से ज्यादा बोलती है।” वह कहते हैं कि हमारी संख्या इतनी बड़ी है कि हमें किसी स्क्विड गेम की जरूरत नहीं है जो लोग यह सोचते हैं कि हम अपना स्क्विड गेम कब बना पाएंगे उनके लिए यह है कि हम धुरंधर बनाते हैं। संख्याओं को देखें, बेचे गए टिकट को देखें यह किसी भी अन्य शो अन्य फिल्म को मात देने के लिए काफी है।”

कोरियाई इंडस्ट्री से तुलना पर क्या बोले अभिषेक बच्चन

वैश्विक पैमाने पर कोरियन फिल्म इंडस्ट्री का अपना एक पहुंच है और एक पापुलैरिटी है। इस बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन कहते हैं कि कोरियाई टीवी और फिल्म इंडस्ट्री काफी शानदार काम करती है लेकिन उनकी संख्याएं क्या है। फिल्म देखने जाने वाले लोगों की संख्या भारतीय की तुलना में काफी कम है। हमें नहीं लगता कि हमें किसी को फॉलो करने की जरूरत है।”

जहां तक बात करें अभिषेक बच्चन की तो वह शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जहां कहा जा रहा है कि वह विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं धुरंधर की बात करें तो वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 1300 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026