---Advertisement---

Dhurandhar 2: यामी गौतम क्या बन पाएगी रहमान डकैत की तरह लकी चार्म, रणवीर सिंह के साथ जानें आदित्य धर का सरप्राइज प्लान

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 में फैंस को सरप्राइज करने के लिए यामी गौतम पूरी तरह से तैयार है क्योंकि उनका कैमियो होने वाला है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स जो निश्चित तौर पर काफी एक्साइटिंग है। रणवीर सिंह के फैंस को मिलेगा बेहतरीन तोहफा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2026 4:57 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज के टीज़र को देखने के बाद से रणवीर सिंह के फैंस क्रेजी हो गए हैं। यह सच है कि धुरंधर की सफलता के बाद इसकी फ्रेंचाइजी लाने के लिए आदित्य धर पूरी तरह से तैयार है लेकिन इस सब के बीच कुछ फैंस रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना गैर मौजूदगी को लेकर खफा भी नजर आ रहे हैं। हालांकि यह तो आगे ट्रेलर और फिल्म में ही पता चलेगा कि अक्षय खन्ना किस भूमिका में दिखाई देते हैं लेकिन क्या यामी गौतम रहमान डकैत की तरह लकी चार्म साबित हो पाएंगे। दरअसल कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ यामी गौतम का भी कैमियो हो सकता है।

Dhurandhar 2 में क्या है यामी गौतम की भूमिका

पिंकपिला के एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि यामी गौतम यानी आदित्य धर की पत्नी धुरंधर 2 में अपने एक्शन से धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि यह उनका कैमियो होगा लेकिन फिल्म के लिए वह काफी अहम हिस्सा है। चौकाने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस ने पहले ही 5 दिन की शूटिंग कंप्लीट कर ली है और उनका सरप्राइज कैमियो लोगों को चकित कर देने के लिए काफी होगा। यह कहानी को ट्विस्ट देगा। निश्चित तौर पर यामी गौतम के फैंस क्रेजी हो चुके हैं।

यामी गौतम को कब धुरंधर 2 में देख सकते फैंस

जहां तक बात करें धुरंधर 2 की तो यह आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली है जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसके टीजर को जारी किया गया। वहीं अब यह खबर आ रही है कि इसमें यामी गौतम मुख्य भूमिका में कैमियो करेंगी। यह सच है कि अपने पति की धुरंधर को चीयर्स करने में कोई भी मौका नहीं छोड़ी है और ऐसे में धुरंधर 2 में उन्हें देखना काफी दिलचस्प हो सकता है। धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना को रहमान डकैत के तौर पर काफी पसंद किया गया। इसमें संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आए।

यामी गौतम के करियर की ये फिल्में हैं इंस्पिरेशन

जहां तक बात करें यामी गौतम के फिल्मी करियर की तो उन्हें हाल ही में हक फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा आर्टिकल 370 से लेकर उरी, काबिल जैसी फिल्मों के लिए काफी सराहना मिल चुकी है। वहीं धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ उनकी शादी 2021 में हुई थी। जहां धुरंधर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है तो ही धुरंधर 2 में क्या धमाका होता है यह देखना दिलचस्प है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026