---Advertisement---

Abhishek Malhan और Isha Malviya के म्यूजिक वीडियो से उठा पर्दा, जानें कब रिलीज़ होगा गाना

Isha Malviya और Abhishek Malhan के म्यूजिक वीडियो का टीज़र आउट हो गया है, आइए जानते हैं गाना कब रिलीज़ होगा।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 6, 2024 6:30 अपराह्न

Isha Malviya
Follow Us
---Advertisement---

Isha Malviya: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस ईशा मालवीय बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। यहीं बीते दिनों से यह खबरें समाने आ रही थीं कि, एक्ट्रेस ईशा मशहूर यूट्यूबर और एक्स बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। अब दोनों ने गाने का टीज़र पोस्ट कर इन सभी खबरों को सच बताया है। चलिए जानते हैं इनका गाना कैसा है और कब रिलीज़ किया जाएगा।

कैसा है अभिषेक और Isha Malviya का गाना?

हाल में एक्ट्रेस ईशा मालवीय और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने का पहला टीज़र आउट किया है। गाने का टीज़र काफी अच्छा और शानदार है जिसे देख कर लग रहा है कि, यह गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है। जिसमें ईशा और अभिषेक जमकर रोमांस करते नजर आएंगे। इसी के साथ आपको बता दें, इस गाने को ज़ुबिन नौटियाल द्वारा गाया और टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

कब रिलीज़ होगा गाना?

खबरें सामने आ रही थी कि, ईशा और अभिषेक के इस रोमांटिक गाने को एक या दो दिन में ही रिलीज़ कर दिया जाएगा। यहीं स्टार्स ने गाने के टीज़र के साथ-साथ इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है। एक्टर्स की बताई रिलीज डेट के अनुसार इस गाने को 15 जुलाई 2024 को रिलीज़ किया जाएगा।

ईशा और अभिषेक की केमिस्ट्री देख खुश हुए फैंस

गाने में ईशा और अभिषेक काफी ज्यादा रोमांटिक होते दिख रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा अच्छी नजर आ रही है। इसलिए जैसे ही लोगों ने गाने का टीज़र देखा वह दोनों की शानदार केमिस्ट्री की तारीफें करने लगे। जहां एक यूजर ने लिखा “दोनों की केमिस्ट्री आग दिख रही है” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “केमिस्ट्री और रोमांस दोनों काफी अच्छा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026