---Advertisement---

लाइव के दौरान जिया ने किया Abhishek Malhan से फ्लर्ट, प्रपोज करने को लेकर कहीं ये बात

Abhishek Malhan: ‘फुकरा इंसान’ यानी अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 को भले ही ना जीते हो लेकिन सोशल मीडिया पर दीवानगी बरकरार है। इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोविंग में काफी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। शो मे अभिषेक बीमार पड़ गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।शुरुआत से गेम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Abhishek Malhan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan: ‘फुकरा इंसान’ यानी अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 को भले ही ना जीते हो लेकिन सोशल मीडिया पर दीवानगी बरकरार है। इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोविंग में काफी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। शो मे अभिषेक बीमार पड़ गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।शुरुआत से गेम में एक्टिव रहने वाले अभिषेक की अपनी एक फैन फॉलोइंग है लेकिन एल्विश यादव के सिस्टम में उन्हें हैंग कर दिया और वह शो नहीं जीत पाए। हालांकि उन्होंने शो ना जीता हो लेकिन उन्हें अपनी एक अलग पहचान मिली है। वहीं अभिषेक शो के बाद पहली बार लाइव सेशन में दिखे जिसमें वह फैंस के साथ रूबरू होते हुए नजर आए। इस दौरान जिया शंकर ने लाइव ज्वाइन कर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद अभिषेक शरमा गए।

इतने लोगों ने जॉइन किया अभिषेक का लाइव

बीते दिन अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर फैंस से रूबरू होने के लिए लाइव किया और इस दौरान उनसे रूबरू होने 371 हजार फैंस जुड़े। इसमें बिग बॉस ओटीटी के कई कंटेस्टेंट जैसे जिया शंकर, बेबिका धुर्वे, पलक पुरुसवानी और आकांक्षा भी नजर आई। वहीं 371 हजार फैंस को देख अभिषेक काफी नर्वस नजर आ रहे थे लेकिन इस दौरान माहौल को ठंडा करने के लिए जिया शंकर कुछ ऐसा कह गई जिसके बाद अभिषेक शरमाते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आखिर क्या कह गई जिया शंकर।

लाइव में नर्वस दिखे अभिषेक

इंस्टा लाइव के दौरान अभिषेक अपने फैंस से रूबरू कर रहे होते हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट भी एक दूसरे के बारे में बात करते हुए दिखते हैं। अभिषेक को नर्वस होते हुए देख जिया शंकर कहती हैं ‘नर्वस तो ऐसे हो रहा जैसे मुझे प्रपोज करने के लिए बोल दिया गया हो।’ वहीं जिया के इस बात पर अभिषेक भी रिएक्शन देते हुए नजर आते हैं और वह शरमा जाते हैं। लाइव के दौरान बेबीका को लेकर अभिषेक कहते हैं कि वह उनकी बहुत अच्छी दोस्त है।

फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं अभिषेक

बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो शुरुआत से ही ऐसा लग रहा था जैसे अभिषेक इस शो के विनर बने हैं। हालांकि वाइल्ड कार्ड के तौर पर एल्विश यादव की एंट्री होने के बाद उन्होंने शो पर कब्जा कर लिया और फैंस के बीच हुई चर्चा में आ गए। यकीनन अभिषेक के अथक प्रयास के बावजूद वह शो नहीं जीत पाए हैं लेकिन अब अभिषेक फैंस के बीच काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026