---Advertisement---

ट्रॉफी ना जीतने का है Abhishek Malhan को मलाल! हॉस्पिटल से वीडियो शेयर कर बताई फीलिंग्स

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) का फीनाले वाकई काफी जबरदस्त रहा है जहां अंतिम पल तक सस्पेंस बरकारार था। एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) में से कौन बाजी मार जाता है। जहां एक तरफ अभिषेक पिछले 8 हफ्ते में शो में अपना हर साइड दिखाने में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2023 10:55 पूर्वाह्न

abhishek malhan
Follow Us
---Advertisement---

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) का फीनाले वाकई काफी जबरदस्त रहा है जहां अंतिम पल तक सस्पेंस बरकारार था। एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) में से कौन बाजी मार जाता है। जहां एक तरफ अभिषेक पिछले 8 हफ्ते में शो में अपना हर साइड दिखाने में भरसक कोशिश करते हुए नजर आए वहीं एल्विश का सिस्टम 4 हफ्ते में ही काम कर गया और वह शो में तड़का लगाने का काम किया। ऐसे में दोनों के नाम और फैंस काफी एक्टिव थे और एक दूसरे को विनर बता रहे थे। अंत में एल्विश यादव की जीत होने के साथ ही अभिषेक के फैंस का दिल टूट गया। इस सब के बीच अभिषेक ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी फिलिंग्स बताई है। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में क्या कह रहे हैं अभिषेक।

ट्रॉफी जीतने में थोड़ी सी रह गई चूक

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक का कहना है कि उन्हें थोड़ा सा मलाल है कि वह ट्रॉफी नहीं जीत सके लेकिन उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने उन्हें वोट किया। वह कहते हैं थोड़ी सी चूक हो गई कि ट्रॉफी नहीं ला पाया लेकिन आप लोगों के प्यार को देखकर मैं काफी खुश हूं और खुद को लकी महसूस कर रहा हूं। मीडिया वालों से मैं बात नहीं कर सका क्योंकि हॉस्पिटल की एक डेडलाइन थी जिसके अंदर मुझे यहां पहुंचना था। बिग बॉस फीनाले के बाद सीधा मैं हॉस्पिटल आ गया लेकिन मैं जब ठीक हो जाऊंगा तो सबसे पहले अपनी सारी फिलिंग्स आपको शेयर करूंगा।

तबियत बिगड़ने की वजह से अभिषेक को जाना पड़ा हॉस्पिटल

गौरतलब है कि अभिषेक मल्हान को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। शो में वह काफी एक्टिव रहे हैं और मनीषा रानी के साथ उनकी दोस्ती तो एल्विश के साथ उनका भाईचारा लोगों को काफी पसंद आ रहा था। हालांकि फिनाले से 3 दिन पहले अभिषेक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा था। हालांकि फीनाले के बीच में उन्होंने वापसी की थी और उसके बाद वापस हॉस्पिटल जा चुके हैं। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि अभिषेक कब ठीक होते हैं और फैंस के साथ रूबरू होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026