Abhishek Nigam: हाल ही में अभिषेक निगम और सना खान का गाना ‘बुर्का’ रिलीज किया गया जिसके सीन्स को देख लोगों की निगाहें थम गई है। कहने में दो राय नहीं है कि इस गाने के लिए मेकर्स ने शूटिंग के दौरान काफी मेहनत की थी। इस बात का खुलासा खुद अभिषेक ने इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में शूट करना काफी मुश्किल था क्योंकि हम जिस लोकेशन पर जा रहे थे वहां शूट करना किसी मुसीबत से कम नहीं था। इस इंटरव्यू के दौरान अभिषेक कई खुलासा करते हुए नजर आए और उन्होंने अपने गाने के बारे में खास बातें फैंस के साथ शेयर करते दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में है।
Burqa गाने को लेकर Abhishek Nigam ने किए कई खुलासे, शूटिंग के दौरान आई मुश्किलें
