Anushka Ranjan : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और एक्टर आदित्य सील जुड़वा बच्चियों के माता-पिता बने हैं। कपल के घर 23 अगस्त 2026 को बेटियों का जन्म हुआ है । जिनका नाम उन्होंने वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखा है। अनुष्का के लिए मां बनने का प्रोसेस काफी दर्दभरा रहा है। क्योंकि उन्होंने नेचुरल नहीं बल्कि IVF के जरिए प्रेग्नेंसी मिली। इसके लिए उन्हें बेहद दर्दनाक इंजेक्शन से गुजरना पड़ा। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरुए बचाई थी।
Anushka Ranjan ने बच्चे पैदा करने के लिए झेला भयंकर दर्द
अनु्ष्का रंजन जब नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट नहीं हुई तो उन्होंने आईवीएफ ट्रीटमेंट का सहारा लिया। मां बनने के लिए उन्हें कम से कम 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगवाने पड़े। ये समय एक्ट्रेस की लाइफ का सबसे दर्दनाक और कठिन रहा है। एक्ट्रेस ने कई मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा भी कियाा, ‘ शुरुआत में उनके पति आदित्य सील उन्हें इंजेक्शन लगाते थे। इनमें से एक इंजेक्शन बहुत गाढ़ा और ऑयल-बेस्ड था। जब भी वह सुई उनके शरीर में जाती थी, वह दर्द के मारे फूट-फूटकर रोने लगती थीं। दर्द इतना बढ़ गया था कि जब भी वह आदित्य को हाथ में इंजेक्शन लेकर अपनी तरफ आते देखती थीं, तो वह डर जाती थीं और कहती थीं, बस, अब मुझसे यह और सहन नहीं होता’। अनुष्का का कहना है कि, उनकी मेडिकल रिपोर्ट ठीक थी। लेकिन वो बच्चे को कंसीव नहीं कर पा रही थीं। लेकिन इसके बाद भी वो मां बनना चाहती थीं, इसीलिए उन्होंने आईवीएफ प्रक्रिया को चुना। उन्होंने बताया था कि, उन्हें पहली बार ही IVF ट्रीटमेंट में सफलता मिल गई थी। फिलहाल एक्ट्रेस के घर दो बच्चियों का जन्म हुआ है। इन्हें पाकर कपल बहुत खुश है।
अनुष्का रंजन कौन हैं?
अनुष्का रंजन बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो फमस फिल्म निर्देशक और अभिनेता शशी रंजन की बेटी हैं।
इसके साथ ही उनकी मां अनु रंजन ‘द इंडियन टेलीविजन एकेडमी’ की संस्थापक हैं।वो आलिया भट्ट की बचपन की बेस्ट फ्रेंड भी हैं। अनुष्का रंजन ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘तुम बिन 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके आदित्य सील से शादी साल 2021 में की थी। कपल अपनी जिंदगी में दो बेटियों को पाकर बहुत खुश है।
