रिविलिंग ड्रेस में राखी बांध ट्रोल हुई Kriti Sanon को नहीं पड़ा फर्क! बॉयफ्रेंड के साथ करती दिखी मस्ती, फोटो वायरल

Kriti Sanon: रिविलिंग ड्रेस में राखी मनाती नजर आई एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस सब के बीच वह बेफिक्र होकर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां दिखाई है जो आग की तरह वायरल हो रही है।

Kriti Sanon

Photo Credit- Google Kriti Sanon

Kriti Sanon: क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाया जा रहा है या फिर लोगों को सच में ट्रोल करने का मौका मिला है। कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह रिवीलिंग ड्रेस पहन कर राखी सेलिब्रेट करती हुई नजर आती है। दरअसल यह एक ऐड का वीडियो है लेकिन इसे देखने के बाद यूजर्स भड़के हुए दिखाई दिए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस सबके बीच एक्ट्रेस ट्रोलिंग से बेफिक्र होकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करती नजर आई और सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें शेयर की है जो वायरल हो रही है।

क्यों विवादों में फंसी कृति सेनन

कंट्रोवर्सी की बात करें तो रक्षाबंधन एड में वह व्हाइट ब्रॉलेट को स्लीवलेस श्रग के साथ कैरी करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान मिडल पार्ट हेयरस्टाइल और मल्टीलेयर्ड नेकलेस को स्टाइल करती दिखी। पहले वह अपने डॉग को राखी बनती और फिर भाई को लेकिन लोगों को यह बात बुरी लग गई कि रिवीलिंग ड्रेस में वह हिंदू के रक्षाबंधन त्यौहार को मना रही है और धार्मिक विवाद शुरू हो गया। जहां लोगों का कहना है अपना वोक एजेंडा चलाने के लिए इन्हें हिंदू त्यौहार ही मिलते हैं। लोगों का कहना है कृति सिर्फ ब्रांड एंबेसडर ही नहीं बल्कि एक स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टर भी है।

कृति सेनन को यूजर्स दे रहे धमकी

इतना ही नहीं लोग यह भी कह रहे हैं कि मैं Giva को चुनौती देता हूं कि वह इतने कम कपड़े पहने मॉडल के साथ कोई ऐड बना। वह ऐसा नहीं करेंगे उन्हें लगता है कि वह हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा सकते हैं और यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। इस विज्ञापन को हटाया जाना चाहिए इससे हमारी भावनाएं आहत होती है। लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि नेगेटिव कैंपेन चलाया जा रहा है तो एक ने लिखा बीच के कपड़े पहनकर आ गई।

Kriti Sanon ने ट्रोलर्स को क्या इस तरह दिया जवाब

हालांकि इस सबके बीच कृति सेनन इससे बेफिक्र नजर आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड और बहन के साथ मस्ती करती हुई कई तस्वीरें शेयर की है। दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ” कुछ यादें कैद की गई और भी बहुत सारी लाइव।”जहां तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अलग-अलग आउटफिट में कभी अपनी बहन तो कभी रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ एंजॉय करती हुई एक्ट्रेस नजर आ रही है जिसे देखने के बाद फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखरी बार कृति सेनन शाहिद कपूर के साथ कॉकटेल 2 में नजर आई थी।

Exit mobile version