---Advertisement---

क्या Rakhi Sawant की पोल-पट्टी खोलेंगे Adil Durrani! जेल से निकलकर एक्स हस्बैंड ने दी बड़ी धमकी

Adil Durrani Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आदिल खान दुर्रानी जेल से रिहा हो चुके हैं और ऐसे में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल पैपराजी ने जब उन्हें स्पॉट किया तो वह यह कहते हुए नजर आए कि जल्द ही वह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2023 1:20 अपराह्न

Rakhi Sawant
Follow Us
---Advertisement---

Adil Durrani Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आदिल खान दुर्रानी जेल से रिहा हो चुके हैं और ऐसे में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल पैपराजी ने जब उन्हें स्पॉट किया तो वह यह कहते हुए नजर आए कि जल्द ही वह प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपने बारे में और राखी को लेकर भी सच्चाई बताएंगे और इसके बाद बहुत कुछ साफ हो जाएगा। आदिल इस दौरान काफी कॉन्फिडेंस नजर आ रहे थे और उनका कहना था कि उनके साथ गलत हुआ है और वह इस बारे में अपनी पूरी बात फैंस के सामने जरूर रखेंगे। राखी सावंत के एक्स हसबैंड ने मीडिया से यह बात कही तो सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।

आदिल ने कहीं ये बात

दरअसल जब आदिल को स्पॉट किया गया तो पैपराजी के सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। मैं बहुत जल्द आज या कल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब कुछ बताऊंगा। अब कोई आकर मुझे जेल भिजवा कर पब्लिसिटी तो नहीं ले सकता है। मैं आपको बताऊंगा कि यह क्यों क्या और किस वजह से हुआ था। मैं अपनी साइड की स्टोरी लोगों के सामने लाऊंगा। मैं बताऊंगा कि कैसे मुझे फ्रेम किया गया। राखी के साथ-साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। सबको पता चलेगा कि मेरे साथ क्या-क्या हुआ था मुझे करोड़ देने हैं या मेरे पास आने हैं यह सब पता चलेगा।

आखिर क्या है राखी और आदिल की सच्चाई

आदिल की इस बात से इतना तो साफ है कि उनके पास कोई पुख्ता सबूत है जिसकी वजह से वह राखी पर इतना बड़ा आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि राखी ने आदिल खान दुर्रानी संग शादी कर फैंस को चौका चुकी है। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने के बाद अपना नाम फातिमा रखा था और कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। कुछ ही समय के बाद राखी ने आदिल पर मारपीट करने और पैसे और गहने हथियाने का आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज चुकी हैं। राखी कैमरे पर आदिल को लेकर कई आरोप लगाई थी और उन्हें लेकर खुलासे करती हुई नजर आई थी। हालांकि अब सच्चाई क्या है यह तो आदिल के मुंह से ही पता चलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rani Mukerji

अगस्त 14, 2026

Rhea Chakraborty

अगस्त 14, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 15

अगस्त 14, 2026

Govinda

अगस्त 14, 2026

Pooja Bedi

अगस्त 14, 2026

The Traitors 2

अगस्त 14, 2026