---Advertisement---

Rakhi Sawant को Adil Durrani ने बताया ‘अटेंशन सीकर’, ड्रग्स देने से लेकर नमाज का मजाक उड़ाने तक किए कई शॉकिंग खुलासे

आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जेल से निकलने के बात आदिल ने राखी पर उनका गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आदिल का कहना है की मां के निधन वाले दिन राखी घर में बैठकर बिरयानी खा रही थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2023 8:29 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 11:05 अपराह्न

adil khan rakhi sawant
Follow Us
---Advertisement---

Adil Durrani Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी जेल से रहा हो चुके हैं। राखी द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद सजा के तौर पर आदिल को जेल की सजा मिली थी लेकिन अब जब वह बाहर आ चुके हैं तो उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन को लेकर कई खुलासे किए हैं। इन आरोपों के बाद फैंस हैरान रह गए हैं। आदिल खान ने राखी सावंत पर ड्रग्स देने का आरोप लगाने से लेकर न्यूड वीडियो बनाने तक की बात कही है। जी हां, एक मीडिया इंटरव्यू में आदिल खान ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। आदिल का कहना है कि वह अटेंशन सीकर है और अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर गुजरती है।

न्यूड वीडियो बनाने का लगाया आरोप

आदिल खान ने कहा है कि मुझ पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी झूठे हैं। उनका कहना है कि राखी जैसी महिलाएं कभी भी कुछ भी कर सकती है। आदिल राखी पर आरोप लगाते हुए यह कहा कि ड्रग्स देकर उनका न्यूड वीडियो भी बनाया गया था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझ पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी झूठे हैं जबकि राखी ने अपनी मां के कैंसर के नाम पर ठगी चलाई थी और लोगों से खूब पैसे लूट चुकी हैं। उनकी वजह से उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा था।

मां की मौत पर बिरयानी खा रही थी राखी

आदिल खान का कहना है कि राखी सावंत अपनी मां के निधन पर रोने का नाटक कर रही थी जबकि जिस दिन उनकी मां का निधन हुआ था उस दिन मैंने भी देख लिया कि वह कितनी गिरी हुई है। मां के निधन वाले दिन राखी बैठकर बिरयानी खा रही थी और साथ में चिली चिकन, मटन बिरयानी और कबाब का भी लुत्फ उठा रही थी। उनका कहना है कि राखी के लिए कुछ भी जरूरी नहीं है और वह मुस्लिम धर्म का मजाक उड़ाती थी। वह कभी नमाज अदा नहीं करती थी सिर्फ वीडियो बनाने के लिए नाटक किया करती थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026