---Advertisement---

लगातार विवादों से घबराए Adipurush के मेकर्स! रिलीज के बाद अब बदले जाएंगे डायलॉग्स

Adipurush: कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के डायलॉग से लेकर वीएफएक्स और कहानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मेकर्स की तरफ से भी इस पर बयान सामने आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद ही इस विवाद कम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2023 3:59 अपराह्न

Manoj Muntashir
Follow Us
---Advertisement---

Adipurush: कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के डायलॉग से लेकर वीएफएक्स और कहानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मेकर्स की तरफ से भी इस पर बयान सामने आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद ही इस विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसे में कुछ डायलॉग को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं लिया तो अब मेकर्स की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई है। जी हां जहां एक तरफ रिलीज के बाद से फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है तो अब एक बड़ा फैसला लिया गया है।

क्या बदले जाएंगे डायलॉग

डायलॉग्स के बदलाव की घोषणा की गई है और ऐसे में यह बड़ी खबर है। अब यह देखना दिलचस्प है आखिर क्या बदलाव किए जाते हैं और लोगों को बदलाव पसंद आते हैं। मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: ‘बिहारी बाला’ के अंदाज से लेकर पूजा भट्ट की एंट्री को देख चौंके फैंस, प्रीमियर पर ये रहा सबसे खास

मनोज मुंतशिर ने दिया बड़ा बयान

मनोज ने ट्वीट कर कहा, “रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है, वो है हर भावना का सम्मान करना। सही या ग़लत, समय के अनुसार बदल जाता है, भावना रह जाती है। आदिपुरुष में 4000 से भी ज़्यादा पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे, 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएं आहत हुईं। उन सैकड़ों पंक्तियों में श्री राम का यशगान किया, मां सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं। मेरे ही भाइयों ने मेरे लिये सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे। वही मेरे अपने, जिनकी पूज्य माताओं के लिए मैंने टीवी पर अनेकों बार कवितायें पढ़ीं, उन्होंने मेरी ही मां को अभद्र शब्दों से संबोधित किया। मैं सोचता रहा, मतभेद तो हो सकता है, लेकिन मेरे भाइयों में अचानक इतनी कड़वाहट कहां से आ गई कि वो श्री राम का दर्शन भूल गये जो हर मां को अपनी मां मानते थे। शबरी के चरणों में ऐसे बैठे, जैसे कौशल्या के चरणों में बैठे हों।”

उन्होंने आगे कहा, “हो सकता है, 3 घंटे की फ़िल्म में मैंने 3 मिनट कुछ आपकी कल्पना से अलग लिख दिया हो, लेकिन आपने मेरे मस्तक पर सनातन-द्रोही लिखने में इतनी जल्दबाज़ी क्यों की, मैं जान नहीं पाया। क्या आपने ‘जय श्री राम’ गीत नहीं सुना, ‘शिवोहम’ नहीं सुना, ‘राम सिया राम’ नहीं सुना? आदिपुरुष में सनातन की ये स्तुतियां भी तो मेरी ही लेखनी से जन्मी हैं। ‘तेरी मिट्टी’ और ‘देश मेरे ’भी तो मैंने ही लिखा है। मुझे आपसे कोई शिकायत नहीं है, आप मेरे अपने थे, हैं और रहेंगे।”

मनोज ने लिखा, “हम एक दूसरे के विरुद्ध खड़े हो गये तो सनातन हार जायेगा। हमने आदिपुरुष सनातन सेवा के लिए बनायी है, जो आप भारी संख्या में देख रहे हैं और मुझे विश्वास है आगे भी देखेंगे। ये पोस्ट क्यों? क्योंकि मेरे लिये आपकी भावना से बढ़ के और कुछ नहीं है। मैं अपने संवादों के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता, लेकिन इस से आपकी पीड़ा कम नहीं होगी। मैंने और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएंगे। श्री राम आप सब पर कृपा करें!”

कमाई में है आदिपुरुष की हालत खराब

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास और कृति सेनन नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास राम के किरदार में तो कृति सीता के किरदार में नजर आएंगी। रावण के किरदार में सैफ अली खान को देखा गया। अगर शुरुआत से ही बात करें तो रावण से लेकर हनुमान तक के लुक को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन इसका असर रिलीज के बाद भी देखने को मिल रहा है। कोई फिल्म को कार्टून बता रहे हैं तो कोई बॉलीवुड का बाहुबली का सस्ता कॉपी’। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अब तक लगभग 40 करोड़ की कमाई हो चुकी है। ऐसे में फिल्म की हालत काफी खराब है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026