Aditya Dhar: रणवीर सिंह के साथ धुरंधर करना निश्चित तौर पर काफी लकी साबित हुआ और दोनों पार्ट्स ने दुनिया भर में करीब 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं इस सबके बीच अब कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी में जुट चुके हैं और कांसेप्ट भी फाइनल हो गया है। इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या धुरंधर की सक्सेस के बाद एक बार फिर से रणवीर सिंह को कास्ट किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो दोनों की जुगलबंदी देखने में फैंस को तो खूब मजा आएगा लेकिन इस सब के बीच आइए जानते हैं रिपोर्ट में क्या कहा गया है।
क्यों रणवीर सिंह को ही कास्ट कर सकते हैं धुरंधर निर्देशक
पिंकविला की रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि आदित्य अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्या धुरंधर की सफलता के बाद एक बार फिर से रणवीर सिंह के साथ ही वह काम करेंगे। हालांकि इसकी कोई पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन यह कहा जा रहा है कि आदित्य धर अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी में जुट चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें कॉन्सेप्ट में मिल गया है और इसे लेकर वह काफी उत्साहित है।
आखिर कब शुरू होगी आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग
आदित्य धर की अगली फिल्म को लेकर अगर बात करें तो यह कहा जा रहा है कि वह मार्च 2027 से इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। हालांकि डेवलपमेंट के बीच इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि फिल्म में रणवीर सिंह ही मुख्य एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे क्योंकि अभी फिल्म के आइडिया पर ही काम किया जा रहा है। ऐसे में यह खबर आई है कि फिल्ममेकर की पहली पसंद धुरंधर एक्टर ही है और वह उनके लिए परफेक्ट है।
एक्शन जोनर फिल्म में क्या करेंगे आदित्य धर कमाल
वहीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि स्पाई थ्रिलर के बाद आदित्य धर की फिल्म एक्शन बीट की होने वाली है। हालांकि इस फिल्म को लेकर लोग इंतजार में है। आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है फिलहाल ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
