Aditya Dhar ने जन्मदिन पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ के लिए किया ये स्पेशल काम, रणवीर सिंह बोले ‘बहुत खूबसूरत नोट सर’

Aditya Dhar: धुरंधर द रिवेंज को लेकर अपने जन्मदिन पर निर्देशक कुछ इस कदर इमोशनल हुए कि रणवीर सिंह भी हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। धुरंधर को मिले प्यार पर कुछ ऐसा कह गए निर्देश जो चर्चा में है।

Aditya Dhar

Photo Credit- Google Aditya Dhar

Aditya Dhar: रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज की रिलीज को सिर्फ हफ्ते बचे हुए हैं। ऐसे में आदित्य धर में अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए इस फिल्म को लेकर एक स्पेशल नोट लिखा जिसे देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि धुरंधर एक्टर और एक्ट्रेस भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे आदित्य धर का यह जन्मदिन काफी स्पेशल रहा। उन्होंने बताया कि आखिर जन्मदिन पर उन्होंने क्या किया और कैसे जन्मदिन उनके लिए काफी खास मायने रखती है। वहीं इस पोस्ट पर रणवीर सिंह से लेकर सारा अर्जुन तक रिप्लाई करने में पीछे नहीं रहे।

आदित्य धर ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ के लिए क्या किया 

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ लिखा, “जैसे ही मैं अपना जन्मदिन धुरंधर द रिवेंज को फाइनल टच के देने में बिता रहा हूं। मैं एक पल के लिए रुकता हूं और बीते हुए शानदार साल पर नजर डालता हूं। आज यहां बैठे हुए मुझे दिल से बहुत ज्यादा शुक्रगुजारी महसूस हो रही है। इस सफर के लिए टीम के लिए जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रही और इतने सारे लोगों के उसे भरोसे के लिए जो आपने इन सालों में मेरे काम पर दिखाया है। आपके सभी मैसेज ट्वीट स्टोरी और आदित्य धर के मीम में दिखाई गई हर छोटी-छोटी डिटेल को पढ़कर मेरा दिल भर आया है। काश मैं आपसे हर किसी को पर्सनली जवाब दे पाता लेकिन प्लीज यह जान ले कि मैं आपके सभी प्यार की कितनी कद्र करता हूं।”

धुरंधर 2 डायरेक्टर ने किया लोगों को मोटिवेट

धुरंधर द रिवेंज के डायरेक्टर आदित्य धर ने आगे कहा, “मैं सचमुच खुद को बहुत ज्यादा खुशनसीब महसूस करता हूं इनमें से किसी भी चीज को मैं हल्के में नहीं लेता। एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां कुछ भी पक्का नहीं होता और हर फिल्म एक भरोसे की छलांग होती है। वहां दर्शकों का भरोसा ही सब कुछ होता है। अगर इस साल ने मुझे कुछ सिखाया है तो वह यह है कि अपने सपनों पर कभी भी भरोसा मत कोबा चाहे वह कितनी भी बड़े क्यों ना हो। पूरी ईमानदारी से काम करो। अपने काम में अपना सब कुछ झोंक दो और यह कायनात तुम्हें जवाब जरूर देगी। इस बात पर भरोसा रखो कि हर छोटा कदम और हर संघर्ष धीरे-धीरे हमें ठीक उसी जगह पर ले जा रहा है जहां हमें होना चाहिए।

Aditya Dhar को रणवीर सिंह ने दिया जवाब

अपने इमोशनल पोस्ट में आदित्य धर ने आगे कहा, “अब काम पर वापस फिल्म में मिलते हैं।” इस पोस्ट का जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, “कितना प्यारा नोट है सचमुच एक बहुत ही शानदार साल रहा. ऐसे और कई साल आए आप पर आशीर्वाद बरसे। धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने भी प्यार लुटाया।

धुरंधर 2 के कलेक्शन लोगों को चौंका रहा

19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो एक बार फिर रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल की वापसी हो रही है। वहीं 18 मार्च के प्री रिव्यू के लिए ताबड़तोड़ टिकट की बिक्री हो रही है।रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लॉक सीटों पर 26.53 करोड रुपए का कलेक्शन बताया जा रहा है।

 

 

Exit mobile version