---Advertisement---

Aditya Roy Kapur और Ananya Panday को नहीं है दुनिया की खबर! एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखे लव बर्ड

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: फिलहाल बॉलीवुड के मोस्ट सर्च कपल की बात करें तो इस लिस्ट में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम शामिल है। कहने में दो राय नहीं है कि लोगों की नजरें इस कपल पर है। जहां बीते दिनों उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2023 11:39 पूर्वाह्न

ananya aditya
Follow Us
---Advertisement---

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: फिलहाल बॉलीवुड के मोस्ट सर्च कपल की बात करें तो इस लिस्ट में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम शामिल है। कहने में दो राय नहीं है कि लोगों की नजरें इस कपल पर है। जहां बीते दिनों उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बीच अब एक बार फिर उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वे पुर्तगाल में वेकेशन को इंजॉय करते नजर आए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।देखते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में।

आखिर क्या है फोटो की सच्चाई

वायरल हो रही तस्वीर की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह पुर्तगाल के किसी रेस्टोरेंट का है जिसमें कपल एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों इस समय वेकेशन को साथ में एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है। जहां तक इस फोटो की बात करें तो वे एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सामने ड्रिंक है और कहने में दो राय नहीं है कि वे एक दूसरे की कंपनी को इंजॉय कर रहे हैं लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है अनन्या और आदित्य एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

कैमरे को इग्नोर करते नजर आए लव बर्ड

इस दौरान लुक की बात करें तो यहां अनन्या व्हाइट टैंक टॉप के ऊपर लाइट पिंक कलर श्रग में में नजर आ रही हैं। वहीं आदित्य ब्लू शर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। दोनों कैमरे की बजाए एक-दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं और इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

अनन्या को हग करते नजर आए थे आदित्य

बीते दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें आदित्य रॉय कपूर टी-शर्ट शॉर्ट्स में नजर आए थे तो अनन्या ब्लू मैक्सी ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इस दौरान आदित्य अनन्या को हग करते हुए नजर आए थे। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने मानो आग लगा दी और लोग उनको देख बेताब हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026