---Advertisement---

क्या मिस्ट्री गर्ल की नाखून ने खोल दी Aditya Roy Kapur की प्रेम कहानी, Metro In Dino एक्टर को Reddit यूजर ने कहा ‘सीरियल हार्टब्रेकर’

Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर के पोस्ट में नाखून ने उनकी प्रेम कहानी का खुलासा कर दिया है। दरअसल इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच डेटिंग रुमर्स चर्चा में है तो लोग इसे लेकर चटकारे लेने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2025 5:03 अपराह्न

Aditya Roy Kapur
Follow Us
---Advertisement---

Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर जो हाल ही में मेट्रो इन दिनो में नजर आए हैं और पिछले कुछ समय तक Ananya Panday को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रहे थे। इस तक के बीच अब उनका नाम एक नई हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है। रेडिट पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए मिस्ट्री गर्ल के बारे में खुलासे किए गए और इसके साथ यह भी बताया गया कि कैसे नाखून ने Aditya Roy Kapur की प्रेम कहानी का पर्दाफाश कर दिया है। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद लोग आदित्य रॉय कपूर को सीरियल हार्ट ब्रेकर बताने लगे।

Aditya Roy Kapur के लेटेस्ट पोस्ट ने उड़ाई अफवाहें

बीते दिन आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ब्रह्मांड या उपहार शुक्रिया अच्छा दृश्य मुझे सिंक चाहिए।” वहीं इस पोस्ट को रेडिट पर शेयर करते हुए लिखा गया ARK गोवा की मॉडल Georgina Dsilva को डेट कर रहे है। इसके साथ कहा गया कि ARK ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड को सॉफ्ट लॉन्च किया। मुझे लगता है कि वह Georgina Dsilva है जो अपनी प्रोफाइल के अनुसार गोवा की है। उन्होंने उनके कई इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किए हैं और नाखून भी मिलते जुलते हैं तो…”

आदित्य रॉय कपूर को लेकर क्या बोलने लगे रेडिट यूजर्स

वहीं रेडिट पर Aditya Roy Kapur को लेकर इस पोस्ट को देखने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने कहा आज तक तो यह अनन्या को डेट कर रहा थी अब एक और यह आ गई। एक ने कहा भाई साहब क्या हो गया। एक ने लिखा अगर यह रिलेशनशिप सीरियस है तो वह शायद उसका दिल ना तोड़े। एक ने कहा इस पॉइंट पर मुझे लगता है कि वह एक सीरियल हार्टब्रेकर है। बाकी यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले Aditya Roy Kapur Ananya Panday को डेट करने की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे तो वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान के साथ हाल ही में उनकी फिल्म मेट्रो इन दिनो रिलीज हुई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026