---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही विशाल पांडे ने Armaan Malik से लिया पंगा, बोले “वो कैरेक्टरलेस…

Bigg Boss OTT 3 से निकलने के बाद विशाल पांडे का पहला इंटरव्यू सामने आया है जिसमें, वह Armaan Malik से पंगा लेते और उन्हें बुरी तरह लताड़ते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 30, 2024 10:52 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में बीते हफ्ते कई बड़े धमाके और ट्विस्ट देखे गए। उन्हीं धमाकों में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह था कि, मशहूर इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे और फैंस की चहीती शिवानी कुमारी को डबल एविक्शन के चलते शो से एलिमिनेट कर दिया गया है। यहीं अब इन्फ्लुएंसर विशाल का एक लेटेस्ट इंटरव्यू सामने आया है जिसमें, वह अरमान मलिक से खुलेआम पंगा लेते और उन्हें बात-बात पर बुरी तरह लताड़ते दिख रहे हैं। चलिए उनके इंटरव्यू वीडियो पर गौर करते हैं और जानते हैं, कि आखिर उन्होंने क्या कहा है।

विशाल ने Armaan Malik को बताया कैरेक्टरलेस

शो से निकलने के बाद इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे ने एक साथ कई इंटरव्यूज दिए हैं। इसी बीच जब उनसे अरमान को लेकर कई सवाल पूछे गए तो, उन्होंने जवाब में कहा “वो इंसान कैसे किसी का कैरेक्टर जज कर सकता है जो खुद कैरेक्टरलेस हो। जो अपनी पहली बीवी का नहीं हुआ वो किसी और का क्या ही होगा।” इसी के साथ उन्होंने आगे बढ़ते हुए अरमान को बेशर्म बताया और कहते दिखे “मैं इतना जरुर बोलूंगा कि अगर सबसे ज्यादा बेशर्म और गलीच इंसान मेने मेरी जिंदगी में देखा है तो….इतना बेशर्म इंसान है अरमान मलिक कि वो एक चीज बोलता है, झगड़ा करता है और फिर चुप हो जाता है और फिर बोलता है। मैंने हमेशा ये बोला है कि उसकी सारी चीच कैलकुलेटिव रही है।”

Bigg Boss OTT 3 में इस कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहते हैं विशाल

इसी के साथ आपको बता दें, जब विशाल पांडे से सवाल किया गया कि आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं तो उसके जवाब में इन्फ्लुएंसर ने कहा “कटारिया और मकबूल को।” उनके इस जवाब से यह साफ हो रहा है कि वह अब शो में लवकेश कटारिया और सना मकबूल को ही जीतते देखना चाहते हैं। यहीं अब देखना यह होगा कि, आखिर फिनाले में पहुंचे  लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी और सना मकबूल में से किसकी जीत होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026