---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या पायल से अलग होंगे अरमान मलिक? मुनव्वर ने खोला राज तो बोले यूट्यूबर- ‘दुनिया को चाहिए मसाला…’

Bigg Boss OTT 3: पायल ने कर दी है तलाक की घोषणा लेकिन क्या उन्हें लगता है कि बाहर आने के बाद सब कुछ हो जाएगा ठीक। क्या मुनव्वर फारूकी के तीखे सवालों का जवाब दे पाएंगे अरमान मलिक

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2024 7:31 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:28 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3:
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या अरमान मलिक और पायल मालिक लेंगे तलाक? जब मीडिया ने अरमान मलिक पर सवाल उठाए तो उनके रिएक्शन देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि यूट्यूबर को यही लगता है कि शायद उन्हें उनकी दोनों पत्नियों छोड़कर नहीं जाने वाली है। लेकिन इस सब के बीच मुनव्वर फारूकी कंटेस्टेंट से दिल खोल कर बात करते हुए नजर आए और इस दौरान मुनव्वर के सवालों में उलझे दिखे अरमान मलिक। आइए देखते हैं।

मुनव्वर फारूकी के सवालों में उलझे अरमान

दिल की बात करने और रोस्ट टास्क के लिए घर में आए मुनव्वर फारूकी। कहा जा रहा है कि उसे वह से एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करके बाहर करेंगे। खैर मुनव्वर दिल की बात करते हुए अरमान मलिक से पायल के तलाक के दावों और मीडिया के सवालों पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा। अब ऐसे में क्या वह मुनव्वर को अपने जवाब से खुश कर पाएंगे। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप एडवांस हैं और चीजों को हल्के में ले रहे हैं। मुनव्वर फारूकी के सवाल कैसे करेंगे अरमान हैंडल।”

क्या चीजों को हल्के में ले रहे अरमान

दरअसल इस वीडियो में आप देखेंगे कि मुनव्वर अरमान से कहते हुए नजर आते हैं कि “आप कोई कोई चीज में बहुत प्रोग्रेसिव लगते हो जैसे विशाल वाले किस्से में आप यह बोलते हैं कि मुझे अपनी वाइफ का टेंशन नहीं है। मैंने उसे छूट दे रखा है कोई स्ट्रेस नहीं है। भाभी के डिवोर्स वाले वीडियो पर भी आपका यही रिएक्शन था कि वह कहीं नहीं जा रही है तो आप कहीं ना कहीं चीजों को हल्के में ले रहे हैं कि वह तो कहीं जा ही नहीं रही है।”

दुनिया को सिर्फ मसाला चाहिए

इस पर अरमान मलिक जवाब देते हैं कि “जो बुरे टाइम में नहीं जाता है अच्छे टाइम में बिल्कुल नहीं जाता।” इस पर बिग बॉस 16 विनर यह कहते हैं कि अच्छा टाइम नहीं चल रहा है उनका। इस पर अरमान कहते हैं, “दुनिया किसी की खुशी में खुश नहीं होती दुनिया को चाहिए होता है मसाला। जहां मसाला है वहां दुनिया है मसाला नहीं है वहां से दुनिया चली जाती है और जहां मसाला है वहां दुनिया भी रुक जाती है। तो शायद बाहर अभी लोगों को मसाला मिल रहा है।”

ये कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेट

इस प्रोमो को देखने के बाद इतना तो साफ चाहिए है कि बिग बॉस के घर में काफी हंगामा होने वाले हैं और फाइनल वीक काफी मजेदार होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक साई केतन राव, अरमान मलिक और लव कटारिया इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026