---Advertisement---

मौत की धमकी के बाद Akshara Singh को याद आए ‘ओशो’, मां-बाप के साथ शेयर किया अनोखा डांस वीडियो

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बीच वह ओशो को याद करते हुए अपने माता-पिता के साथ डांस कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 13, 2024 4:47 अपराह्न

Akshara Singh
Follow Us
---Advertisement---

Akshara Singh: भोजपुरी (Bhojpuri) हसीना अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को 11 नवंबर की रात को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें दो अंजान कॉल आयी , जिसमें उनसे 50 लाख रुपए मांगे गए हैं। इसके साथ ही दो दिन के अंदर ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फिलहाल, एक्ट्रेस ने पटना में FIR दर्ज करवा दी है और मामले की जांच चल रही है। इस बीच अक्षरा सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। धमकी के दौरान एक्ट्रेस ने ओशो के प्रवचन से जुड़ा हुआ एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने माता पिता के डांस कर रही हैं।

धमकी के बीच Akshara Singh ने माता-पिता संग किया ‘ओशो’ के प्रवचन पर डांस

इस वीडियो को singhakshara नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि, एक ही जीवन है खुलकर जिओ..और ये सीख ली अपने जिंदा दिल पैरेंट्स से.. सभी चीज के लिए धन्यवाद। अक्षरा अपने माता और पिता के साथ दार्शनिक ओशो उर्फ रजनीश के एक प्रवचन वीडियो में म्यूजिक के साथ माता-पिता संग डांस कर रही हैं। इस दौरान ओशो का प्रवचन “खुशी बढ़ती जानी चाहिए… जीवन के साथ जाना चाहिए.. रोज-रोज लगना चाहिए कि कल-कल कुछ भी ना था आज जो है उसके हर दिन जब आए नया दिन तो वो और बड़ी ख़ुशी, और बड़ा संगीत और बड़ा सौभाग्य लेकर आए..” इन प्रवचन के साथ म्यूजिक बज रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह अपने माता-पिता के साथ थिरक रही हैं। वह उनके साथ काफी खुश हैं और एंजोए कर रही हैं।

अक्षरा सिंह का वीडियो फैंस को आ रहा पसंद

इस वीडियो को कुछ ही मिनटों पहले अपलोड किया गया है। इसे 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, बहुत सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ओशो की शक्तियों का गलत यूज हो रहा है। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “ऐसी लाइफ दोबारा नहीं मिलती आप खुश नसीब हो”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026