---Advertisement---

शिल्पा शिंदे और अदिति शर्मा के बाद Khatron Ke Khiladi 14 से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता, जानें वजह

Khatron Ke Khiladi 14 से शिल्पा शिंदे और अदिति शर्मा के बाद अब तीसरा कंटेस्टेंट भी एविक्ट हो गया है। चलिए जानते हैं वह कौन है और उनके आउट होने की क्या वजह रही।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 19, 2024 11:55 पूर्वाह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: लोगों को खूब एंटरटेन करने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) आए दिन चर्चाओं में बना रहता है और शो के सेट से लगातार कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। जैसे बीते कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि, शो से टीवी की भाभी जी उर्फ शिल्पा शिंदे और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा शो के पहले दो हफ्ते में ही एविक्ट हो गई हैं। यहीं अब खबरें समाने आ रही हैं कि मशहूर शो अनुपमा के एक्टर आशीष मेहरोत्रा का पत्ता भी शो से कट गया है। चलिए अब जानते हैं कि वह इतनी जल्दी बाहर कैसे हो गए।

जानें Khatron Ke Khiladi 14 से आशीष के बाहर होने की वजह

शो में आशीष मेहरोत्रा की एंट्री का नाम सुनते ही टीवी सीरियल अनुपमा के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे और यह उम्मीदे कर रहे थे कि, वह शो में लंबे समय तक बने रहेंगे। लेकिन, आशीष तो शो में 3 हफ्तों से ज्यादा भी नहीं टिक पाए और एलिमिनेट हो गए।अगर बात की जाए उनके एविक्ट होने के वजह की तो आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशीष एक स्टंट के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे और जिसके कारण वह कोई भी टास्क अच्छे से नहीं कर पा रहे थे। और इसी वजह से जब उनका लास्ट स्टंट हुआ तो वह सही से कम्पीट नहीं कर पाए और शो से एविक्ट हो गए। हालांकि अभी तक शो के मेकर्स ने इस एविक्शन पर कोई खुलासा नहीं किया है।

शालीन भनोट भी हुए घायल

इसी के साथ आपको बता दें, खतरों के खिलाड़ी 14 में आशीष मेहरोत्रा घायल होने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि उनसे पहले टीवी के जाने-माने एक्टर शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया भी घायल हो गई थीं लेकिन, वह दोनों अभी तक शो में बने हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026