---Advertisement---

Sharda Sinha की मौत के बाद Youtube पर अचानक ट्रेंड करने लगा Chhath पर गाया ये पुराना Bhojpuri Song , यूजर बोला ‘अदभुत संयोग’

Sharda Sinha : लोक गायिका शारदा सिन्हा की मौत के बाद उनका छठ गीत 'केलवा के पात पर' यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। इसे सुनने के बाद लोग भावुक हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 7, 2024 3:38 अपराह्न | Updated: नवम्बर 7, 2024 5:57 अपराह्न

Sharda Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sharda Sinha: बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का निधन छठ पूजा (Chhath Puja 2024) के पहले दिन नहाय-खाय को हो गया था। उन्हें कैंसर था। लोकगायिका ने अंतिम सांस 5 नंवबर की शाम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली थी। आज उनका पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पद्म श्री और पद्म विभूषण पाने वाली लोक गायिका भले ही हमारे बीच ना रही हों लेकिन, उनके छठ पर गाए हुए गाने गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे हैं। इस दौरान उनका सालों पुराना छठ गीत ‘केलवा के पात पर’ (kelwa Ke Paat Par) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। छट पर ये गाना काफी सुना और देखा जा रहा है।

‘केलवा के पात पर’ Bhojpuri Chhath Song यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

Video Credit ka T-Series Bhakti Sagar

‘केलवा के पात पर’ Bhojpuri Song ka T-Series Bhakti Sagar चैनल ने अपलोड किया है। चैनल ने शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गए इस बेहद प्रसिद्ध छठ गीत को भावभीनी श्रद्धांजलि के रुप में दोबारा से अपलोड किया है। ये छठी मैया एलबम का गीत है। इस गाने पर खबर लिखे जाने तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 17 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। गाने पर 1 हजार से ज्यादा कमेंट हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस लोक गायिका के जाने से काफी दुखी के साथ भावुक हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “अदभुत संयोग। छठी मैया के भावपूर्ण गीत गाते हुए छठी माता ने उन्हें अपने पास बुला लिया। विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🙏🌹।” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है “छठी माय अपनी बेटी शारदा माता को अपने शरण में ले गयी। लगता है कि देवलोक में छठ हो रहा है माँ शारदा सिन्हा वहां छठ गीत गाने गयी है। प्रणाम।”

Sharda Sinha ने 12 साल पहले गाया था ये छठगीत

Video Credit T-Series Bhakti Saga

इस गाने को 12 साल पहले शारदा सिन्हा ने गाया था। ये उनका सबसे प्रसिद्ध छठ गीत है। ‘केलवा के पात पर’ गाने को T-Series Bhakti Sagar नाम के यूट्यूब चैनल पर 2 नवंबर 2012 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 38 मिलियन से ये ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 1 लाख 54 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने पर 11 हजार से ज्यादा कमेंट हैं। हर छठ पर्व पर ये गीत जरुर बजता है। आज शारदा सिन्हा हमारे बीच नहीं रही हैं लेकिन, उनका ये गाना आज भी उतना ही सुना जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shark Tank India

अप्रैल 22, 2026

Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shah Rukh Khan

अप्रैल 22, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5

अप्रैल 22, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 34

अप्रैल 22, 2026