---Advertisement---

‘मेरा दिल…’ Aishwarya Rai ने आराध्या की फोटोज पर लुटाया प्यार तो Abhishek Bachchan से क्यों खफा हुए यूजर्स, कहा- ‘शर्म की बात है’

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय ने आराध्या बच्चन के साथ तस्वीर की शेयर लेकिन लोगों की नजरें तो किसी और चीज पर अटक गई है। दरअसल इन तस्वीरों को बच्चन परिवार और अभिषेक बच्चन की तरफ से लाइक नहीं मिला जिसके बाद एक बार फिर उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2024 12:11 अपराह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी बेटी के साथ किस कदर क्लोज है इसमें कोई दो राय नहीं है। किसी भी इवेंट में हो या फिर किसी पार्टी में वे एक साथ स्पॉट होती हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आती है। आराध्या बच्चन के जन्मदिन से ऐश्वर्या ने कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपना दिल और जान कहती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें कुछ ही देर में आग की तरह वायरल हो गई लेकिन अब लोगों की नजरे एक अजीबोगरीब चीज पर अटक गई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बच्चन फैमिली पर सवाल उठा रहे हैं।

Aishwarya Rai की फोटोज में Abhishek Bachchan फिर दिखे नदारद

दरअसल ऐश्वर्या राय ने आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें एक तस्वीर में आराध्या अपने नाना की तस्वीर के पास खड़ी होकर पोज दे रही है। दूसरी फोटो में ऐश्वर्या राय दिखीं। एक फोटो में ऐश्वर्या और आराध्या इस तस्वीर के आगे साथ में नजर आई। एक और तस्वीर में आराध्या के साथ दिखती हैं ऐश्वर्या की मां। वहीं फोटो में ऐश्वर्या आराध्या की बचपन की तस्वीर भी शेयर करती हुई दिखाई दी हैं तो अंतिम तस्वीर में आराध्या और ऐश्वर्या की खूबसूरती और बॉन्डिंग देखने लायक है जो बर्थडे पार्टी की है। इसके साथ-साथ ऐश्वर्या ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि अब तुम ऑफीशियली टीनएजर हो गई हो आराध्या।

Aishwarya Rai ने आराध्या के लिए कहीं ये बात

ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी बेटी पर प्यार लुटाती हुई नजर आई। उन्होंने लिखा, “मेरे जीवन के प्यार प्यारे डैडी अज्जा और मेरी प्यारी आराध्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा दिल मेरी आत्मा हमेशा और उससे भी आगे।”

Aishwarya Rai की फोटोज को Abhishek Bachchan ने नहीं किया लाइक

इन फोटो को 8 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं लेकिन लोगों की नजरे तो अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, नव्या नवेली नंदा और श्वेता बच्चन के लायक पर अटक गई है और लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि बच्चन फैमिली की तरफ से अब तक किसी ने भी इस पोस्ट को लाइक नहीं किया है।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan के रिश्ते एक बार फिर सवालों के घेरे में

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1859313243271172587

ऐसे में @KhabriBossLady x चैनल से लिखा गया, “ऐश्वर्या राय बच्चन को अब ऐश्वर्या राय बनना चाहिए यह बच्चन परिवार कैसा परिवार है। इनके पास आराध्या को उसके जन्मदिन पर बधाई देने का भी समय नहीं है। अमिताभ, अभिषेक, नव्या, श्वेता इंस्टाग्राम पर हैं लेकिन उन्होंने आराध्या के जन्मदिन पर ऐश्वर्या के पोस्ट को लाइक तक नहीं किया। शर्म की बात है। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद इस पर सवाल उठने लगा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026