---Advertisement---

Aishwarya Rai का ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के सामने फैशन देख यूजर्स ने पकड़ा माथा, कहा- ‘प्लीज ये ब्लैक जैकेट छोड़ो’

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की मुलाकात फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ होती है और रेड सी फिल्म फेस्टिवल से दोनों का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आईए देखते हैं क्यों एक बार फिर यूजर्स ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय फिल्मों से पिछले लंबे समय से दूर चल रही है लेकिन अक्सर किसी न किसी इवेंट में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भारत को अलग पहचान दिला रही है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 जो सऊदी अरब में आयोजित किया गया उसकी झलक चर्चा में है। यहां ऐश्वर्या राय की मुलाकात फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन से होती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जब उनकी तस्वीर वायरल हुई तब लोग ऐश्वर्या राय के फैशन सेंस को देखकर अपना सिर पकड़ लिए।

Aishwarya Rai और डकोटा जॉनसन की खूबसूरती देख फैंस हुए दीवाने

वहीं दूसरी तरफ बात करें ऐश्वर्या राय और डकोटा जॉनसन के लुक्स की तो रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में एक बार फिर से ऐश्वर्या राय का एवरग्रीन लुक देखा गया। वह व्हाइट गाउन को ब्लैक एंब्रॉयडरी श्रग के साथ पेयर करती हुई नजर आई। सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल और रेड लिपस्टिक में अपने नेचुरल ब्यूटी से वह एक बार फिर फैंस का तो दिल जीत गई लेकिन कुछ यूजर्स इसे देखने के बाद सिर पकड़ बैठे। वहीं दूसरी तरफ डकोटा जॉनसन ब्लैक क्यूट ड्रेस के साथ डायमंड नेक पीस में काफी स्टाइलिश नजर आई।

डकोटा जॉनसन संग मुलाकात के बीच ट्रोल हुई ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और डकोटा जॉनसन की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां अमेरिकी एक्ट्रेस अपने भारत दौरे के बारे में बात करती हुई दिखाई दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान वह भारत आई थी। उस पर ऐश्वर्या खुशी जाहिर करती हुई दिखी। हालांकि लोगों का ध्यान तो ऐश्वर्या राय के फैशन सेंस पर अटक गया जहां लोग बात बनाने में पीछे नहीं है। एक यूजर ने कहा ऐश ब्रो प्लीज यह जैकेट छोड़ दो मुझे लगता है कि वजन बढ़ने की इस वजह से तुम यह जैकेट पहनती हो। एक यूजर ने कहा ब्लैक ड्रेस को जला दो एक यूजर ने कहा वापस से कोट प्लीज कुछ अच्छी ड्रेस लो।

यह पहली दफा नहीं है जब ऐश्वर्या राय को उनके फैशन सेंस को लेकर ट्रोल किया गया हो बावजूद इसके हर बार एक्ट्रेस चर्चा में होती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026