---Advertisement---

अभिषेक बच्चन से तलाक की अटकलों के बीच Aishwarya Rai को मिला ये खास अवार्ड, फेमस डिजाइनर की ड्रेस में फोटोज वायरल

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय को दुबई के सीमा अवार्ड में किया गया सम्मानित, सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें हो रही है वायरल, मनीष मल्होत्रा ने फोटो शेयर कर कहीं ये बात, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2024 2:27 अपराह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जो पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ तलाक की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में है। वहीं इस सब के बीच SIIMA अवार्ड्स में ऐश्वर्या राय को खास अवार्ड से सम्मानित किया गया और इस बात की जानकारी मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने देते हुए उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की तमाम तस्वीरें खूब चर्चा में है जिसमें वह हुस्न की परी नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह स्टाइलिश लुक देखने के बाद फैंस की बोलती बंद हो गई और सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं। आइए देखते हैं क्या कहा मनीष मल्होत्रा ने।

ब्लैक ब्यूटी बन Aishwarya Rai ने चुराई लाइमलाइट

मनीष मल्होत्रा की ब्लैक और गोल्डन ट्रेडीशनल आउटफिट में ऐश्वर्या राय बला की खूबसूरत दिखाई दे रही है। मिनिमल ग्लोइंग मेकअप में वह अपने लुक को कंप्लीट टच दे रही हैं और देखने वाले तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। मनीष मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी दी कि ऐश्वर्या राय फेमस डिज़ाइनर की ड्रेस और ज्वेलरी को कैरी कर रही है। दरअसल दुबई में SIIMA अवार्ड्स के आयोजन के लिए ऐश्वर्या राय ने मनीष मल्होत्रा को चुना।

इस अवार्ड से सम्मानित हुई Aishwarya Rai

SIIMA अवार्ड्स में ‘पोन्नियिन सेल्वन’ (Ponniyin Selvan) के लिए एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसके लिए मनीष मल्होत्रा ने उन्हें बधाई दी है और फोटो शेयर कर लोगों का दिल जीत लिया।

आराध्या के साथ Aishwarya Rai की फोटोज वायरल

सोशल मीडिया पर और भी तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही है। ऐश्वर्या और आराध्या मां बेटी की वह जोड़ी है जो हमेशा एक दूसरे के साथ नजर आती है और वे एक पल के लिए भी एक दूसरे से अलग नहीं होते हैं। जहां एक तरफ फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन का साथ ना होना लोगों को खल रहा है। एक बार फिर तलाक की अफवाहें उड़ने लगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026