---Advertisement---

अभिषेक संग विदेश में नहीं बल्कि खास शख्स के साथ यहां नजर आई Aishwarya Rai! तलाक रूमर्स के बीच इस Video को देख चौंके फैंस

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे विदेश का बताया जा रहा था। इस सबके बीच ऐश्वर्या आराध्या बच्चन के साथ नजर आई हैं वह भी मुंबई में। आइए देखते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 2, 2024 6:20 अपराह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की जोड़ी पिछले लंबे समय से लगातार सुर्खियों में है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कपल अब साथ नहीं है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस सबके बीच दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ तलाक की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई है। दूसरी तरफ विदेश से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ नजर आ रहे हैं तो मुंबई से एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या हमेशा की तरह अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई।

Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan के साथ दिखीं

कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर जलसा पहुंची है। इस वीडियो में आप देख सकते कि ऐश्वर्या ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है। ओपन हेयरस्टाइल और सनग्लासेस में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। वहीं गाड़ी से उनके साथ आराध्या बच्चन भी नजर आई जो व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में दिखाई दे रही है। पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ उनकी क्यूटनेस चर्चा में है।जलसा के बाहर से इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वहीं उन लोगों को तमाचा लगा है जो ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की अफवाहें खुलेआम फैला रहे हैं।

दुबई में इस हाल में दिखे Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan

इससे पहले एक फैन पेज से वीडियो वायरल हुआ जिसमें अभिषेक ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के साथ दुबई में नजर आए। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अभिषेक और आराध्या दुबई में नजर आ रहे हैं। जहां अभिषेक पहले और बाद में आराध्या और ऐश्वर्या नजर आई। इस वीडियो के बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन लोग इसे थ्रोबैक बता रहे हैं।

लगातार चर्चा में है Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की तलाक़

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में है अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें। वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग दिखने के बाद से इन अफवाहों को एक बार फिर हवा मिल गई लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026