---Advertisement---

Aishwarya Rai को एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के गाने पर नाचते देख क्यों उड़ा मजाक, अभिषेक बच्चन संग डांस वीडियो को लेकर ट्रोलर्स के बीच हलचल

Aishwarya Rai: सलमान खान के गाने पर थिरकी ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ बांधा समा, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और क्यों लाइमलाइट बटोर रही है एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 11:29 पूर्वाह्न

Aishwarya Rai
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai: अभी तो कुछ समय पहले तक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में तनातनी की खबरें लगातार सुर्खियों में रही और ट्रोलर्स के निशाने पर रहा है। इस सब के बीच बीते दिन एक वेडिंग फंक्शन में कपल ने कुछ इस तरह से समा बांधा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जहां सलमान खान के गाने पर थिरकते हुए नजर आए। निश्चित तौर पर एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के गाने पर ऐश्वर्या राय को नाचते हुए देख लोग मजाक उड़ाने में पीछे नहीं है और ट्रोलर्स के निशाने पर वह आ चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के वायरल वीडियो को देख फैंस हुए दंग

वेडिंग फंक्शन में सलाम ए इश्क गाने पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को नाचते हुए देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। जहां इस दौरान ऐश्वर्या रॉयल ब्लू कलर की अनारकली सूट में दिखाई दे रही है तो वहीं अभिषेक बच्चन भी मैचिंग कुर्ते में नजर आए। दोनों की जोड़ी लाइमलाइट बटोर रही है और उन्होंने जिस तरह से डांस कर इस शाम को रंगीन बनाया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल सलाम ए इश्क गाना 2007 की फिल्म सलाम ए इश्क का है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ अनिल कपूर, जूही चावला सलमान खान, गोविंदा विद्या बालन और जॉन अब्राहम नजर आए।

Aishwarya Rai ने सलमान खान के गाने पर नाचा तो ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन वेडिंग फंक्शन में झूमते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं इस दौरान नीता अंबानी भी उन्हें स्टेज पर ज्वाइन करती दिखी। स्टेज पर जिस तरह अभिषेक बच्चन ने माहौल सेट किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है और कुछ लोग इस पर ट्रोल करते हुए भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “सलमान खान के सॉन्ग पर ऐश्वर्या राय को नाचना पड़ रहा है अंबानी के लिए क्लास निकल जाता है स्टार्स का।” वहीं एक यूजर ने कहा ऐसे भी क्या मजबूरी थी कि सलमान खान के गाने पर ऐश्वर्या को डांस करना पड़ा है।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी। वहीं शादी से पहले सलमान खान के साथ ऐश्वर्या का रिश्ता पब्लिक रहा है और उनका ब्रेकअप भी विवादों में रहा था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026