---Advertisement---

Ajith Kumar के सिल्वरस्टोन सफर से क्या भारत बनेगा अगला ग्लोबल रेसिंग हब? CM विजय इस तरह थपथपाएंगे पीठ

Ajith Kumar: सिल्वरस्टोन राउंड में कार रेसिंग में एक्टर क्या कमाल दिखाएंगे और उन्हें मनोबल बढ़ाने के लिए कोई और नहीं बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी क्या दी गई है जो निश्चित तौर पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Ajith Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Ajith Kumar: तमिलनाडु के पॉपुलर स्टार्स के लिस्ट में शामिल थलापति विजय और अजीत कुमार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जहां एक तरफ विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं तो अजीत कुमार कार रेसिंग की दुनिया में हर बार एक नए रिकॉर्ड को बना रहे हैं। वहीं इस सबके बीच आने वाले सिल्वरस्टोन रेसिंग ट्रैक में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम थलापति विजय शामिल होने वाले हैं। वहीं इस रेस में अजीत कुमार का नाम भी सामने आ रहा है। अब अजीत कुमार के टीम की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई।

Ajith Kumar ने थलापति विजय को किया शुक्रिया

अजीत कुमार की टीम ने कहा, “सीएम विजय अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकालकर हमसे मिलने आए। हम पिछले 34 सालों से फ़िल्म इंडस्ट्री में साथ काम कर रहे हैं, और मैं इस बात से बहुत खुश हूं। वह और उनकी टीम मोटरस्पोर्ट्स समेत स्पोर्ट्स को प्रमोट करने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि वह यह देखने आए कि इतने बड़े इवेंट्स को होस्ट करने के लिए क्या करना पड़ता है। मेरी इच्छा है कि ये इवेंट्स इंडिया में आएं और हम सब इंडिया में रेस करें।”

सीएम विजय दिखाएंगे सिल्वरस्टोन राउंड को हरी झंडी

‘Michelin Le Mans Cup’ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर इस बात की पुष्टि की है कि अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इंग्लैंड के प्रसिद्ध सिल्वरस्टोन रेसिंग ट्रैक पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह 44-कार ग्रिड के सिल्वरस्टोन राउंड को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत करेंगे।

क्या दिखाना चाहते हैं अजीत कुमार

इस दौरान अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री विजय का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अपने बिजी राजनीतिक कार्यक्रम से समय निकालकर यूके में मनोबल बढ़ाने के लिए साथ आएंगे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते दिखे। इस बारे में बात करते हुए अजीत कुमार ने कहा कि तमिलनाडु सरकार खेलों को बढ़ावा देने में काफी दिलचस्पी दिखा रही है। उन्हें यहां आमंत्रण भेजने का मुख्य उद्देश्य यही है कि वह यह देख सके कि भारत और चेन्नई में भी अंतरराष्ट्रीय रेसिंग इवेंट्स आयोजित किया जा सकते हैं। इसके लिए कौन-कौन सी व्यवस्थाएं लगानी जरूरी है। वहीं एक्टर की तरफ से यह भी कहा गया कि भविष्य में भारत में भी ऐसी रेसिंग इवेंट्स आयोजित हो सके ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026