---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: क्या CCTV फुटेज और मैनेजर की बात से सुलझेगी यह मिस्ट्री, केस में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस की अचानक मौत से इंडस्ट्री में मानो तबाही मच गई हो। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। इस बीच होटल के मैनेजर और सीसीटीवी फुटेज से कई खुलासे हो रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2023 3:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी की उभरती एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल सौमेन्द्र में आत्महत्या कर लोगों को चौंका दिया। उनका यूं इस दुनिया को छोड़कर जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। पुलिस इस मिस्ट्री को सुलझा रही है अलूर यह जानने की कोशिश में लगी हुई है कि आखिर क्यों आकांक्षा ने आत्महत्या को चुनकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वैसे पुलिस की जांच के दायरे में भोजपुरी एक्टर और आकांक्षा का रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर सिंह भी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। वहीं अब होटल के मैनेजर ने नया खुलासा किया है।

मैनेजर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रिपोर्ट्स की माने तो होटल के मैनेजर ने कहा है कि “25 मार्च को आकांक्षा दुबे रात करीब 8 बजे होटल से निकली थी और रात को करीब 2 बजे वह किसी शख्स के साथ वापस आई थी। इस दौरान एक्ट्रेस नशे में लग रही थी और वह लड़खड़ा रही थी। वह शख्स उसे संभालते हुए रूम तक ले गया और करीब 20 मिनट बाद वह वापस चला गया।” मैनेजर ने कहा कि उस समय फिल्म के स्टार्स और डायरेक्टर भी होटल में मौजूद थे। इस खुलासे के बाद फिलहाल यह मिस्ट्री और गहरी हो गई है।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म Bholaa के रिलीज होते ही मिलने लगा रिस्पांस, जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आया ‘भोला’

लगातार जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ 306 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर एक्शन मोड में है। पुलिस के अनुसार आकांक्षा और समर एक रिलेशनशिप में थे और दोनों लिव-इन में रह रहे थे। पुलिस की माने तो उस दिन आकांक्षा ब्रेकअप पार्टी के बाद वापस लौटी थी और इसलिए वह परेशान थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द यह गुत्थी सुलझेगी। गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद मामले में कई खुलासे हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: डेड स्किन से चाहते है छुटकारा तो घर बैठे इन आसान ट्रिक से बनाए शानदार स्क्रब, पाएं निखार भरा खूबसूरत चेहरा

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026