---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: आखिरी वीडियो में मस्ती करती नजर आईं आकांक्षा, बॉयफ्रेंड समर सिंह ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर अपनी खूबसूरत जिंदगी को खत्म कर दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है लेकिन उनकी मौत के बाद फैंस सदमे में है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2023 4:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत हो गई और अचानक एक्ट्रेस की मौत की खबर से फैंस काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें उनके चेहरे की ख़ुशी इस बात को बखूबी बयां कर रही है कि वह जिंदगी में आत्महत्या जैसे कदम को नहीं उठाएगी। वैसे कहा यह जाता है कि जब मौत नजदीक हो तो कुछ नजर नहीं आता। कुछ ऐसा ही हुआ आकांक्षा के साथ।

क्या है इस आखिरी वीडियो में खास

आकांक्षा दुबे का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह ‘हिलोर मारे’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आकांक्षा के चेहरे पर स्माइल है और ऐसा लग रहा है जैसे वह खूब मस्ती कर रही हैं। कई लोग इस खबर से दुखी हैं कि आकांक्षा भले ही सुसाइड करने के बारे में सोच रही हों, लेकिन फैन्स दुआ कर रहे हैं कि उन्हें शांति मिले। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Also Read: Akanksha Dubey Suicide: बस याद बनकर रह जाएगा पवन सिंह और आकांक्षा का यह गाना, रिलीज के दिन क्यों लगाया मौत को गले?

समर सिंह का सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

आकांक्षा दुबे एक मॉडल और अभिनेत्री थीं जिन्होंने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फैंस के लिए यह काफी शॉकिंग है। वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “निशब्द आरआईपी आकांक्षा दुबे।” वहीं सोशल मीडिया पर यह खबर भी चर्चा में है कि समर सिंह का फ़ोन स्विच ऑफ आ रहा है और उनसे कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में जुटी हुई है।

Also Read: Sunscreen Benefits: हर मौसम में कर सकते हैं सनस्क्रीन का इस्तेमाल, जानिए एक्सपर्ट की राय!

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026