---Advertisement---

लड़कियों के लिए आकर्षण और प्यार ने Akansha Chamola को मां बनने से रोका, गौरव खन्ना संग शादी से पहले के खुलासे के बीच वायरल हुआ एक और वीडियो

Akansha Chamola: गौरव खन्ना की पत्नी की जिंदगी का दूसरा सबसे बड़ा राज सामने आया है जिसके बाद लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। वहीं इस सबके बीच वीडियो ने बवाल मचा दिया है और लोगों का कहना है कि क्या इसी वजह से उन्होंने मां ना बनने का फैसला किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2026 3:17 अपराह्न

Akansha Chamola
Follow Us
---Advertisement---

Akansha Chamola: गौरव खन्ना की पत्नी जब से लॉकअप 2 में एंट्री की है लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन जजमेंट डे पर आकांक्षा चमोला ने जिंदगी का सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने रखा जिसकी वजह से इंटरनेट पर बातें बनाई जा रही है। जहां कुछ लोग उनके सपोर्ट में खड़े हुए हैं तो बात बनाने वालों को मौका मिल गया है। दरअसल लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने यह कह दिया कि वह लड़कियों के साथ खुश रहती है और लड़कियों के लिए उनका अट्रैक्शन होता है। इसके बाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जहां गौरव खन्ना की पत्नी बेबाक होकर लड़कियों के साथ डांस करती हुई दिखाई देती है। जानिए डिटेल्स क्या है।

Akansha Chamola ने खोल दिया जिंदगी का दूसरा सबसे बड़ा राज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

बीते दिन लॉकअप में आकांक्षा चमोला ने एक बड़ा खुलासा किया जहां उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना के साथ शादी से पहले उनकी कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहा है। वह उनके साथ खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। फेमिनिन एनर्जी उनके लिए सेफ प्लेस है। उन्होंने बताया कि पुरुषों के दबदबे वाले समाज में उन्हें लड़कियों के साथ उन्हें अच्छा लगता है और उसके लिए हमेशा ही आकर्षण रहा है। आकांक्षा चमोला के इस बड़े खुलासे के बाद लॉकअप में उनके तीन लाइफलाइन में से दो लाइफलाइन चला गया है।

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर क्या कह रहे लोग

वहीं इस सबके बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां आकांक्षा चमोला बिना सोच लड़कियों की झुंड के बीच डांस करते हुए नजर आती है। बेबाक होकर उन्हें नाचते हुए देखकर गौरव खन्ना भी चकित रह जाते हैं और वह उन्हें रोकते हुए दिखते हैं। instantbollywood इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ ही कहा गया कि क्या तलाक और बच्चे ना करने की यही थी असली वजह। दरअसल आकांक्षा चमोला ने कहा था, “मुझे लड़कियां पसंद है। मैं उनकी ओर अट्रैक्ट होती हूं। मेरे कई रिलेशनशिप रहे हैं।” वहीं कुछ लोग बिग बॉस 19 विनर की पत्नी को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ फैंस इसे इमोशनल ब्रेकडाउन बताते हुए सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का रिश्ता पिछले लंबे समय से लगातार विवादों में रहा है जहां बिग बॉस विनर बच्चे की चाहत रखते हैं। वहीं लॉकअप फेम इसके लिए तैयार नहीं है। वहीं कहा जा रहा है कि शादी के 10 साल के बाद अपने रास्ते अलग कर चुके हैं बावजूद इसके उन्हें अपना सपोर्ट दिखाया और अपनी बीवी कहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Haridwar Viral Video

जुलाई 5, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 5, 2026

Alpha Box Office Collection Day 2

जुलाई 5, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 9

जुलाई 5, 2026

Taylor Swift

जुलाई 5, 2026

Aamir Khan

जुलाई 5, 2026