---Advertisement---

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce: फैमिली प्लानिंग को लेकर अलग हुई आकांक्षा पर श्रेया ने किया बड़ा दावा, लॉकअप 2 विवाद के बीच गौरव खन्ना बोले ‘मेरी बीवी है यार’

लॉकअप 2 में लगातार आकांक्षा अपने रिश्ते को लेकर बात कर रही है। वहीं इस सब के बीच श्रेया कालरा ने ऐसा क्या कहा जिसने सोशल मीडिया पर विवाद की शुरुआत कर दी है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 11:47 पूर्वाह्न

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce
Follow Us
---Advertisement---

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce: लॉकअप 2 की प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने 10 साल के बाद अपने पति गौरव खन्ना के साथ तलाक को लेकर खुलासा किया। लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। जहां एक तरफ लॉकअप 2 में श्रेया कालरा ने आकांक्षा को बायसेक्सुअल बता दिया वहीं दूसरी तरफ गौरव ने यह कहा कि प्यार किया तो वह पीछे नहीं हटेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में और क्यों गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला डिवोर्स की खबर ने चौतरफा बवाल मचा दिया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। लॉकअप 2 में लगातार खलबली मची है।

गौरव खन्ना ने पहली बार किया इस तरह रिएक्ट

बीते दिन लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर जब गौरव खन्ना दिखे तब पर पैप्स ने पूछा गौरव भाई, क्या हाल है?” मुस्कुराते हुए जवाब देते हुए गौरव ने कहा, “बस यार, वही यार जो पहले था वही हाल है अभी भी। प्यार अभी भी बढ़ना है, सपोर्ट अभी भी बढ़ना है… मैं तो हमेशा सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को, मेरी बीवी है यार। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं?”

क्यों हुआ 10 साल बाद Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के साथ बात करते हुए लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने कहा, “जब हम शादी में थे, मेरा मैटरनल इंस्टिंक्ट कभी नहीं था। मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं, और गौरव इससे ठीक था। लेकिन मुझे लगता है, समय के साथ, यह बदल गया। अब वह बच्चे चाहता है और मैं उसे वह नहीं दे सकती। मेरे अंदर इंस्टिंक्ट नहीं है, वो मैंने बहुत पहले बोल दिया था। जब मुझे एहसास हुआ कि मैं बनी ही नहीं हू इस चीज़ के लिए, मैंने तभी बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं। तो हमारी बात हुई जहां मैंने उससे कहा कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहता है, तो छोड़ दे ठीक है।”

श्रेया कालरा ने आकांक्षा को लेकर क्या कहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

इस सब के बीच चार्जशीट फाइल होने के बाद श्रेया कालरा ने कहा, “अगर मैं यह बता दूं तो क्या मैं बुरी इंसान बन जाऊंगी?” जिसपर सूफी ने जवाब दिया, “नहीं, यही गेम है।” फिर श्रेया ने कहा, “वह बाईसुअल है।”

गौरव खन्ना संग रिश्ते पर ये क्या बोली थी आकांक्षा चमोला

लॉकअप प्रीमियर पर आकांक्षा ने कहा था कि “मैं और गौरव डिवोर्स ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक नहीं हुई है। मेरे और गौरव के बीच चीज़ें खराब नहीं हैं। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर कम्पैटिबल हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य बहुत अलग है।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026