---Advertisement---

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: क्या बिग बॉस ट्रॉफी के लिए खुशहाल कपल होने का कर रहे थे दिखावा, लॉकअप 2 में हुए खुलासे के बाद क्यों जीके की हुई फजीहत

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: लॉकअप 2 में खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और हर तरफ कपल के पहले के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसके बाद ट्रोल किया जा रहा है। लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं है और ऐसे में उनकी चमकर फजीहत हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2026 10:51 पूर्वाह्न

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce
Follow Us
---Advertisement---

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी कभी भी उनकी नहीं रहती है। कोई भी बात की अफवाह उड़ती है तो उसके बाद उसकी फजीहत की कहानी शुरू हो जाती है। जहां बीते दिन तक गौरव खन्ना को लोग ग्रीन फ्लैग मान रहे थे तो वहीं अब उन्हें सोशल मीडिया पर झूठे, मक्कार और फेक बताया जा रहा है। आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 में अपने रिश्ते का सबसे बड़ा राज खोलते हुए कहा कि वह गौरव खन्ना के साथ पिछले 1 साल से नहीं रह रही हैं। उसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला डिवोर्स की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों बिग बॉस विनर की सोशल मीडिया पर वाट लग रही है।

क्या बिग बॉस में ग्रीन फ्लैग होने का दिखावा कर रहे थे गौरव खन्ना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @trendinginstapage

दरअसल गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला डाइवोर्स को लेकर लोग यह मानने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि कई जगह पब्लिक इवेंट पर उन्हें साथ में हैप्पी कपल की तरफ नाटक करते हुए देखा गया। 1 साल में कई इवेंट्स में वह साथ दिखे और इस दौरान उनके बीच हसीन माहौल, डांस और एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखा गया। जब गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी ली थी तो लोग उन्हें एक आदर्श पति के रूप में देखने लगे थे। आकांक्षा चमोला के साथ उनका प्यार भी देखा गया लेकिन अब लोगों ने यह आरोप लगाना शुरू कर दिया कि क्या बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के लिए गौरव ने यह गेम खेला था।

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce को लेकर कैसे फैंस को किया गया गुमराह

हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला डिवोर्स की बातें हो रही हो। इससे पहले भी कई दफा अफवाहें उड़ी कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं है लेकिन उस समय कपल में इसे फेक खबर बताया था। लोगों के सामने कपल ने मनगढ़ंत कहानी और हेटर्स की चाल बताई थी। इतना ही नहीं बिग बॉस विनर ने यह भी कहा था वह अपनी शादी में बहुत खुश है। अब जब आकांक्षा चमोला ने खुद इस बात को स्वीकार किया है तो वे ट्रोल होने लगे।

लॉकअप 2 में क्या बोली गौरव खन्ना को लेकर आकांक्षा चमोला

गौरतलब है कि बीते दिन लॉकअप में फराह खान और रितेश देशमुख के सामने आकांक्षा चमोला ने कहा मेरा और गौरव का तलाक होने जा रहा है। हम पिछले 1 साल से साथ नहीं रह रहे हैं। यह बात कभी भी पब्लिक नहीं थी। हमारे बीच किसी भी तरह कड़वाहट या खराब सिचुएशन नहीं है। हमारी बात होती है लेकिन नजरिया काफी अलग है। पहले हमारे माता-पिता को लगता था कि अगर हम लोग कुछ समय तक अलग रहेंगे तो शायद चीज ठीक हो जाए इसलिए साथ में पब्लिक इवेंट्स में नजर आते थे लेकिन अब फिलिंग्स खत्म हो चुकी है। पति पत्नी के तौर पर साथ नहीं रह सकते।

वहीं आकांक्षा के खुलासे के बाद जहां पूछ लोग इसे शो में रहने का ट्रिक बता रहे हैं और झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। वही कपल को फैंस की फीलिंग्स के साथ खेलने के लिए जमकर ट्रोल होना पड़ रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026