---Advertisement---

‘ये प्यार है…’ इन सीरीज और फिल्म में दिख चुकी है Akansha Ranjan, शरण शर्मा संग वेडिंग फोटोज पर आलिया भट्ट हुई भावुक

Akansha Ranjan: आलिया भट्ट ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में शिरकत करने के बाद उन पर प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2026 12:46 अपराह्न

Akansha Ranjan
Follow Us
---Advertisement---

Akansha Ranjan: सितारों से सजी हुई शादी से बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी आकांक्षा रंजन चर्चा में आ गई है। आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड की सिंपल सी शादी सोशल मीडिया पर फिलहाल सुर्खियों का विषय बना हुआ है। कॉकटेल पार्टी से लेकर शादी तक में जलवा दिखाने वाली आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए उन पर प्यार लुटाया है। उन्होंने कहा कि यह असली प्यार है। जानिए पूरी खबर क्या है। क्या आपको पता है कि आकांक्षा रंजन कपूर किन फिल्मों और सीरीज से अपनी पहचान बनाई तो वहीं डायरेक्टर शरण शर्मा की दुल्हन बन चुकी है।

आलिया भट्ट ने Akansha Ranjan के लिए इस तरह की प्यार की बरसात

आकांक्षा रंजन की शरण शर्मा के साथ रजिस्टर मैरिज की तस्वीरें शेयर कर उन्हें आलिया भट्ट ने बधाई दी है। वही एक और तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “यह प्यार है।” जहां प्रॉमिस लेटर को हाथ में पकड़ी हुई आकांक्षा अपने पति को गले लगाती हुई दिखाई दे रही है तो वहीं उनके चेहरे पर स्माइल इस बात को बखूबी बयां करता है कि वह किस कदर प्यार में है।

वेडिंग फोटोज को लेकर आकांक्षा रंजन ने बटोर ली लाइमलाइट

गौरतलब है कि आकांक्षा रंजन की वेडिंग और प्री वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया था तो वहीं बेस्ट फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में फुल ऑन धमाल मचाने में वह पीछे नहीं रही थी। जहां इस दौरान वह माही वे गाने पर डांस करते हुए दिखी थी। सोशल मीडिया पर तमाम झलकियां सुर्खियों में है। लाल और गोल्डन कलर की साड़ी में आकांक्षा रंजन कपूर काफी खूबसूरत दिखी। वहीं इस दौरान उन्होंने भारी डबल नेकलेस और मांग टीका के साथ इयररिंग्स को स्टाइल करती नजर आई।

इन फिल्मों और सीरीज में दिखी है आकांक्षा रंजन

रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है की आकांक्षा रंजन शरण शर्मा के साथ 12 जुलाई को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक रिसेप्शन पार्टी को ऑर्गेनाइज करने वाली है। आकांक्षा गिल्टी, मोनिका ओ माय डार्लिंग, ग्राम चिकित्सालय जैसी फिल्म और सीरीज में नजर आ चुकी है। वहीं जिगरा में भी उनका स्पेशल अपीयरेंस देखा गया था। वहीं उनकी लेटेस्ट प्रोजेक्ट सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ इक्का है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

अगस्त 13, 2026

Mirzapur The Movie

अगस्त 13, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 14

अगस्त 13, 2026

Awarapan 2 Vs Batwara 1947

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 13, 2026