---Advertisement---

साई पल्लवी नहीं बल्कि Alia Bhatt संग बनी प्रभास की जोड़ी, क्या कल्कि 2898 AD 2 एक्टर ने इस तरह खोल दी पोल

Alia Bhatt: कल्कि 2898 AD 2 से हुआ दीपिका पादुकोण का पता साफ और अब क्या इशारों इशारों में प्रभास ने फैंस को खुशखबरी शेयर कर जबरदस्त सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 5:59 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: शिफ्ट विवाद के बाद दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी 2 से किनारा कर लिया है। ऐसे में बीते कुछ समय से यह खबर सामने आ रही है कि प्रभास के साथ कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट दिखाई देंगी। इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। हालांकि अब एक बार फिर फैंस इसे कंफर्म मान बैठे हैं। दरअसल अल्फा के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए प्रभास ने तारीफ की और इसके जवाब में आलिया भट्ट ने जो जवाब दिया उसने फिलहाल अफवाहों को हवा दी है। आइए जानते हैं कल्कि 2898 एडी 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

Alia Bhatt की अल्फा को लेकर क्या बोले प्रभास

दरअसल आलिया भट्ट की आने वाली वायआरएफ फिल्म अल्फा के ट्रेलर को शेयर करते हुए प्रभास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा लिखा, “अल्फा ट्रेलर बहुत बढ़िया और उम्मीद जगाने वाला लग रहा है.. आलिया, YRF और पूरी टीम को 3 जुलाई के लिए शुभकामनाएं।” आलिया भट्ट की अल्फा को लेकर जिस तरह से प्रभास ने चीयर्स किया है उसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है।

आलिया भट्ट ने प्रभास को लेकर क्या कहा

इतना ही नहीं प्रभास के द्वारा की गई तारीफ को देखने के बाद आलिया भट्ट ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और इसे भी शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा “थैंक यू थैंक यू सो मच (सन इमोजी)।” वहीं रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास ने कॉफी विद करण में रैपिड-फायर राउंड के दौरान आलिया को दीपिका से ‘बेहतर एक्ट्रेस’ भी कहा। इसके अलावा उनके साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर की थी।

क्या साई पल्लवी की जगह होंगी आलिया भट्ट

फिलहाल कल्कि 2898 AD 2 मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अफवाहें लगातार जारी है। दीपिका पादुकोण को यहां आलिया भट्ट रिप्लेस करेंगी और ऐसे में फैंस को इंतजार रहने वाला है जहां कल्कि में प्रभास और दीपिका को साथ देखा गया था। वहीं कहा जा रहा था की दूसरे पार्ट में साई पल्लवी दिखेंगी लेकिन अब आलिया भट्ट का नाम सामने आ रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026