---Advertisement---

‘Batwara 1947’ vs ‘Alpha’! क्या बड़े भाई सनी देओल का राष्ट्रवाद जीतेगा या छोटे भाई Bobby Deol का खूंखार विलेन अवतार?

'Batwara 1947' vs 'Alpha': जुलाई और अगस्त के महीनों में देओल भाइयों यानी की सनी देओल और बॉबी देओल का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा जलवा होने वाला है। इस दौरान सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और बॉबी देओल की 'अल्फा' जैसी बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 20, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Batwara 1947 vs Alpha
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947 vs Alpha:  बॉलीवुड के इतिहास में इस बार सनी देओल और बॉबी देओल के बीच महामुकाबला होने वाला है। क्योंकि 3 जुलाई 2026 को ‘अल्फा’ रिलीज हो रही है। वहीं, 14 अगस्त 2026 को  ‘बंटवारा 1947’  आ रही है।  सनी पाजी देशभक्ति जगाते हुए नजर आएंगे। वहीं, बॉबी देओल एक बार फिर से खूंखार विलेन के अवतार में दिखेंगे। दो महीनों तक सिर्फ सनी और बॉबी का राज बॉक्स ऑफिस पर रहने वाला है। इस महामुकाबले दर्शकों के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर इस बार बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारेगा?  थिएटर में किसका राज होगा ,  फिलहाल अभी ये  कहना मुश्किल है। लेकिन फैंस किस तरह की उम्मीद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं।

‘बंटवारा 1947’  से सिनेमाघरों में आग लगाने आ रहे सनी देओल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही ‘बंटवारा 1947’  फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। ऑडियंस उन्हें एक बार फिर से गदर  2 वाले अवतार में देखने के लिए बेताब हैं।यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दर्दनाक इतिहास पर आधारित है। मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ करीब 30 साल बाद सनी देओल वापसी कर रहे हैं।  स्वतंत्रता दिवस  से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने के कारण फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस दौरान देश में देशभक्ति का माहौल चरम पर होता है, जिसका सीधा फायदा सनी पाजी को मिल सकता है।  इसका अंदाजा ट्रेलर से साफ लगाया जा रहा है।इस मूवी में एक्टर के बेटा करण देओल, प्रीति जिंदा, शबाना आजमी, अली फजल और कनिका कपूर जैसे बड़े सुपरस्टार हैं।

आलिया भट्ट की अल्फा फिल्म में क्या फिर से चलेगा बॉबी देओल  का राज?

बॉबी देओल और आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फ का जब से ट्रेलर आया है तब से ये चर्चाओं में बनी हुई है। ये फिल्म  3 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है।’अल्फा’ भारत की पहली ऐसी जासूसी फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य रोल में हैं। बॉबी देओल इस फिल्म में विनेल का रोल कर रहे हैं। मूवी में संजय दत्त के साथ  ऋतिक रोशन भी देखने को मिलेंगे।बॉबी का खतरनाक लुक और यशराज फिल्म्स का बड़ा एक्शन बजट युवाओं को थिएटर तक खींचने के लिए काफी है।  बेहरहाल अभी आलिया भट्ट की भयंकर ट्रोलिंग चल रही है।

‘Batwara 1947’ vs ‘Alpha’ का किसे होगा फायदा?

कुछ फैंस का मानना है करि,  यह मुकाबला किसी एक भाई की हार या जीत का नहीं है। जुलाई में बॉबी देओल ‘अल्फा’ से माहौल बनाएंगे और अगस्त में सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ से गदर मचाएंगे। असली जीत तो देओल परिवार के फैंस और सिनेमाप्रेमियों की होने वाली है, जिन्हें दो महीने तक लगातार बेहतरीन मनोरंजन देखने को मिलेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026