---Advertisement---

Sunil Grover गंगा किनारे इस हाल में बेसुध दिखे तो मची सनसनी, क्या माया मोह त्याग कर संन्यासी बने कॉमेडियन

Sunil Grover: ऋषिकेश के गंगा किनारे जिस तरह से कॉमेडियन सोते हुए नजर आए इसने हर किसी का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2026 2:49 अपराह्न

Sunil Grover
Follow Us
---Advertisement---

Sunil Grover: कपिल शर्मा के शो में कभी गुत्थी तो कभी डॉक्टर गुलाटी के किरदार में दिखने वाले कॉमेडियन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच वह अक्सर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने होते हैं। लोग उन्हें किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन इस सब के बीच एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां ऋषिकेश में गंगा किनारे वह बेफिक्र होकर सोते हुए दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स किस तरह रिएक्ट कर रहे हैं और क्यों लोग बातें बना रहे हैं आइए जानते हैं।

इस तरह सुनील ग्रोवर को देखकर चौंक गए लोग

सुनील ग्रोवर का वीडियो ऋषिकेश के गंगा किनारे का बताया जा रहा है जहां कॉमेडियन बेफिक्र होकर सोए हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि वह इतने बड़े स्टार है और उन्हें इस हाल में देखकर लोग बातें बना सकते हैं। सिर्फ एक कपड़े को बिछाकर वह फुटपाथ पर जिस तरह से सोए हुए दिखे इसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। वीडियो को देखकर लोग भी रिएक्शन देने में पीछे नहीं हैं। बेसुध होकर इस तरह फुटपाथ पर लेटे हुए कॉमेडियन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।

Sunil Grover को लेकर क्या बोल रहे लोग

जहां सुनील ग्रोवर के वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “आध्यात्मिक ज्ञान के लिए जमीन से जुड़ा रहना है।” एक ने कहा, “क्या हुआ मोह त्यागकर संन्यास ले लिया है।” तो एक यूजर ने कहा मैं भी सोया था बस वीडियो बनाना भूल गया। एक यूजर ने लिखा सच तो यही है एसी वाले कमरे से ज्यादा मजा यही आता है सोने में। एक ने लिखा शोहरत के पीछे भी एक इंसान होता है। वहीं एक यूजर ने कहा सचमुच सो रहे हैं अच्छा है और रील है तो अच्छा नहीं। जहां कुछ लोग सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे रीलबाजी बता रहे हैं।

फिलहाल सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को 48000 व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 19, 2026

Delhi Viral Video

जून 19, 2026

Viral Video

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026