---Advertisement---

Sunil Grover: कपिल के शो को अलविदा कहने के बाद बदहाल हो गई जिंदगी! आखिर कहां है यह कॉमेडियन

Sunil Grover: कपिल शर्मा शो की वजह से अपनी एक अलग पहचान बना चुके सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता है। भले ही वह अब इस शो से अलग हो चुके हैं लेकिन उनके गुत्थी के किरदार को कौन भूल सकता है। कपिल शर्मा के साथ लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर इस शो को हमेशा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 9:00 पूर्वाह्न

sunil grover
Follow Us
---Advertisement---

Sunil Grover: कपिल शर्मा शो की वजह से अपनी एक अलग पहचान बना चुके सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता है। भले ही वह अब इस शो से अलग हो चुके हैं लेकिन उनके गुत्थी के किरदार को कौन भूल सकता है। कपिल शर्मा के साथ लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर इस शो को हमेशा के लिए अलविदा कह गए लेकिन फैंस उनके बारे में जानने के लिए। बेताब रहते हैं। आज यानी 3 अगस्त को सुनील अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस दौरान आइए जानते हैं आखिर कहां है यह मशहूर एक्टर। फैंस सुनील के बारे में हमेशा सर्च करते रहते हैं कि आखिर सबको हंसाने वाले यह एक्टर आखिर कहां और क्या कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं सुनील ग्रोवर

सुनील भले ही कपिल शर्मा शो को अलविदा कह चुके हैं लेकिन अपनी अदाकारी फैंस को दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वह आए दिन वीडियो शेयर करते हैं और अपने अलग-अलग अंदाज से फैंस को रूबरू करवाते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए हुए वीडियो में सुनील कभी छाता बेचते हुए नजर आते हैं तो कभी फल बेचते हुए दिखते हैं। अपने अलग-अलग फनी वीडियो से फैंस को इंप्रेस करने में सुनील कभी पीछे नहीं रहते हैं और यही वजह है कि वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

अजीबोगरीब हालत में हमेशा नजर आते हैं सुनील

सुनील ग्रोवर हाल ही में चूल्हे पर रोटी पकाते हुए नजर आए थे और इस दौरान उनकी हालत देख लोग कंफ्यूज हो गए थे। इतना ही नहीं अभी हाल ही में वह भुट्टे का ठेला लगाकर भुट्टा बेचते हुए दिखे थे। यह बात सच है कि सुनील के इन फनी वीडियो को देख फैंस मजेदार कमेंट करते हैं और कहते हैं कि आखिर आप यह काम क्यों कर रहे हैं। एक्टर अपने अंदाज से लोगों को हंसाने के लिए इस तरह की वीडियो शेयर करते हैं। भले ही वह कपिल शर्मा को अलविदा कह चुके हैं लेकिन अपनी अदाकारी छोड़ने में अभी भी पीछे नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर बहुत जल्द शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वह इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

हार्ट अटैक के बाद एक बार फिर संभले सुनील ग्रोवर

आपको याद हो कि एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को पिछले साल हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने हार्ट अटैक को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि “मैं पहले कोरोना पॉजिटिव हो गया था और फिर हार्ट अटैक। बीते साल मेरे लिए काफी कुछ मुश्किल से भरा रहा। मेरे दिमाग में अलग-अलग ख्याल आ रहे थे लेकिन पूरा भरोसा था कि मैं ठीक हूं जाऊंगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि मैं पूरी तरह ठीक हूं और अपने काम को इंजॉय कर रहा हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026