---Advertisement---

Akash Ambani और Shloka Ambani ने बेटी का रखा बेहद खूबसूरत नाम, मतलब जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Akash Ambani: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी के घर पिछले कुछ समय पहले लिटिल प्रिंसेस ने जन्म लिया था। ऐसे में अंबानी परिवार के घर में एक बार फिर से बच्चे की किलकारियां गूंजी है। बता दें कि, 31 मई को अंबानी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 10, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akash Ambani: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी के घर पिछले कुछ समय पहले लिटिल प्रिंसेस ने जन्म लिया था। ऐसे में अंबानी परिवार के घर में एक बार फिर से बच्चे की किलकारियां गूंजी है। बता दें कि, 31 मई को अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया था। इसी कड़ी में अब इस नन्ही परी का नामकरण किया जा रहा है।

भव्य तरीके से किया था लिटिल प्रिंसेस का स्वागत

10 दिन पहले अंबानी परिवार ने अपने घर में लिटिल प्रिंसेस का भव्य तरीके से स्वागत किया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस दौरान दादा मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया को लिटिल प्रिंसेस के स्वागत के लिए किड जोन में बदल दिया था। इसी कड़ी में खबर सामने आई है कि, कपल ने अपनी लिटिल प्रिंसेस का नाम रख दिया है।

बहुत खूबसूरत है बेटी के नाम का मतलब

कपल खुलासा करते हुए बताया कि, उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम “वेदा” रखा है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने शुक्रवार को अपने बेटी के नाम की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर फैंस को लिटिल प्रिंसेस का नाम काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। कपल ने एक कार्ड के जरिए लोगों को अपनी बेटी की जानकारी दी। बता दें कि, इस नाम का मतलब “बहुत खूबसूरत” होता है। नन्ही प्रिंसेस के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर सभी अंबानी परिवार को बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ गए।

इसे भी पढ़ेंः Modi Government के 9 साल की उपलब्धियों पर Jaishankar का चीन पर तंज- ‘भारत अब झूठी बातों में नहीं फंसता’

फैंस को पसंद आया मुकेश अंबानी की पोती का नाम

अकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने जानकारी देते हुए कार्ड में लिखा था कि, भगवान श्री कृष्ण की कृपा और धीरूभाई कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अंबानी अपनी छोटी बहन वेदा अकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करने के लिए बेहद उत्साहित है। ऐसे में फैन सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी को बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, जिन लड़कियों को वेद का ज्ञान होता है वह बहुत ही अच्छी और अनोखी होती है मेरी भतीजी का नाम भी यही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, सभी के नाम बहुत प्यारे हैं अकाश श्लोका के पृथ्वी और वेदा।

Also Read: टेलीविजन के बाद OTT पर तहलका मचाने आ रहे Salman Khan, क्या तोड़ पाएंगे कंगना रनौत का ये रिकॉर्ड ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026

Gaurav Kapur -Kritika Kamra

मार्च 12, 2026

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Aneet Padda

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026