---Advertisement---

Chhath Puja 2024 की तैयारी में जुटी Akshara Singh पर क्यों उठे सवाल? फोटोज देख लोग बोले- ‘हमारे यहां बिना शादी…’

Akshara Singh: अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें फिलहाल सुर्खियों में आ गई है क्योंकि कैप्शन को देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से चर्चा में आई यह हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 4, 2024 6:45 अपराह्न

Akshara Singh
Follow Us
---Advertisement---

Akshara Singh: छठ पूजा (Chhath Puja 2024) को लेकर बिहार के लोगों में किस कदर क्रेज होता है इसमें कोई दो राय नहीं है। लोग इस फेस्टिवल का पूरे साल इंतजार करते हैं और ऐसे में इस खास दिन को एंजॉय करने के लिए घर में खूब तैयारी भी होती है। घर के लोग इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी लिस्ट में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नाम भी शुमार है जिन्होंने अपनी खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाकर फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन पर सवाल कर रहे हैं लेकिन क्यों यह भोजपुरी एक्ट्रेस आई सवालों के निशाने पर और क्यों लोग कह रहे हैं ‘हमारे यहां छठ शादीशुदा लोग करते हैं’। आइए देखते हैं।

Akshara Singh की तस्वीरों में क्या है खास

दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, “पहले छठ की शुरुआत।” फोटोस की बात करें तो वह रेड और ग्रीन सूट में नजर आ रही हैं। जहां उनके इस पाकिस्तानी सूट में अंदाज को लोग काफी पसंद करें तो कुछ लोग उनके इस कैप्शन को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह घर के बाकी सदस्यों के साथ छठ पूजा की तैयारी में जुट चुकी हैं और इस दौरान वह गेहूं को पहले साफ करती है और फिर उसे सुखाती है।

Akshara Singh को लेकर क्या कह रहे यूजर्स

वहीं इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “हमारे यहां बिना शादी के कोई छठ पूजा नहीं करते हैं। आप बिना शादी के छठ पूजा क्यों कर रहे हैं।” एक यूजर ने कहा, “बिना शादी आप छठ कर रही हैं तो एक यूजर ने कहा वाह आप कितनी खूबसूरत हैं दिन बन गया तो बाकी फैंस भी उन्हें छठ की बधाई दे रहे हैं।

आखिर क्या है Chhath Puja को लेकर नियम

जहां तक छठ पूजा की बात करें तो पूजा की तैयारी और प्रसाद बनाने में कोई भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकता है लेकिन व्रत कर पानी में खड़े होने का संकल्प लिया जाता है और इसके लिए विवाहित होना जरूरी माना गया है। हालांकि अक्षरा सिंह ने इस कैप्शन को किस मायने में कहा है यह तो वहीं जानेगी लेकिन छठ पूजा का खुमार फिलहाल उनपर देखा जा रहा है। जहां तक छठ की बात करें तो 5 नवंबर नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत हो रही है जिसके बाद खरना 6 नवंबर और 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026